HTML tutorial

यमुनोत्री में जनसंवाद की मुहिम,मनबीर चौहान ने सुनी जनता की आवाज ।

Pahado Ki Goonj

यमुनोत्री में जनसंवाद की मुहिम,मनबीर चौहान ने सुनी जनता की आवाज ।

 

यमुनोत्री में विकास संवाद, मनवीर चौहान ने सुनीं समस्याएं और गिनाईं संभावनाएं

उत्तरकाशी ।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तीन दिवसीय व्यापक दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों का जायजा लिया और युवाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। चौहान ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर युवा अपने गांवों में ही रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं, जिससे पलायन पर भी प्रभावी रोक लगेगी।
तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान चौहान ने क्यारी, बनोट, कयाटा, छैजुला, कामदा, कपराड़ा, हटनाली, बड़ली, पुजरगांव, बणगांव, रिखाड़, मंगाण, खदालडा, सिंगाण, डांडागांव, गड़थ, बनाड़ी, गड़ौली, सिरा, चुपड़ली, तराकोट, सूरी, दारगढ़, बदाल्डा, रमौली, टिपरी, जिभ्या, कोटधार, टंडोल, मुरोगी और मधाली सहित दर्जनों गांवों में बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा। चौहान ने संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है।
ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान चौहान ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय लोगों से योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं समय पर पूरी करने की अपील की।
युवाओं के साथ आयोजित विशेष बैठकों में चौहान ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन और पर्यटन आधारित स्वरोजगार योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर युवा आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा आधुनिक तकनीकों और सरकारी सहायता योजनाओं का उपयोग करें तो गांवों में ही रोजगार और आय के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।
चौहान ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक महत्व और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर है। यहां बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव के रूप में यमुनोत्री की पहचान लगातार मजबूत हो रही है और भविष्य में यहां पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों का और विस्तार होगा। इससे होटल, होमस्टे, परिवहन, कृषि उत्पादों और स्थानीय हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यमुनोत्री क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। बेहतर सड़क संपर्क, संचार व्यवस्था और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र विकास और रोजगार के नए आयाम स्थापित करेगा तथा प्रदेश की मॉडल विधानसभा के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख विजेन्दर रावत, शैलेन्द्र सिंह कोहली, मनीष कुकरेती, जिला मंत्री जीत लाल, पूनम रमोला, विजय बड़ोनी, चैन सिंह महर, श्रीपाल चौहान, जय प्रकाश भट्ट, डॉ. कृतम सिंह पंवार, संतोष नौटियाल, इंद्रपाल राणा, संजय कंडियाल, सचिन पंवार, श्याम लाल जोशी, बलवीर रावत, जगवीर रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Post

गंगोत्री धाम में विधायक सुरेश चौहान ने की विशेष गंगा आरती, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और राष्ट्र समृद्धि की कामना ।

गंगोत्री धाम में विधायक सुरेश चौहान ने की विशेष गंगा आरती, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और राष्ट्र समृद्धि की कामना । उत्तरकाशी/गंगोत्री। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने के ऐतिहासिक अवसर पर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में […]

You May Like