HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम धामी ने आवंटित किए नजूल नीति के 2600 पट्टे

Pahado Ki Goonj

सीएम धामी ने आवंटित किए नजूल नीति के 2600 पट्टे
 लाभार्थियों को सौंपे पीएम आवास के आवंटन पत्र
देहरादून। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित जिला प्रशासन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सीएम धामी ने नजूल नीति के तहत गरीब तबके के 2600 परिवारों को पट्टे और पीएम आवास के तहत 403 लाभार्थियों को आवास आवंटन पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, रुद्रपुर विधायक शिव सिंह अरोड़ा और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे मौजूद रहे।
बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे।  जहां भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम से पूर्व, सीएम धामी ने छोटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई और स्वीप कार्यक्रम के तहत बैनर में हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद उन्होंने नजूल नीति के तहत पट्टा पाने वाले 2600 परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 403 आवास लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी।
इसके बाद उन्होंने मंच पर 25 लाभार्थियों को पट्टा और आवास के आवंटन पत्र सौंपे। उन्होंने जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। अपने संबोधन में सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि अब लोगों का अपने घर का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के पास पहुंच रही है। हमारी सरकार ने कई कठोर कानून बनाए हैं।
उन्होंने कहा कि यूसीसी (विधेयक), धर्मांतरण और नकल विरोधी कठोर कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से नुकसान की भरपाई कराई जा रही है। इतना ही नहीं, नुकसान की भरपाई के लिए संपत्ति के जरिए भरपाई को वसूला जा रहा है। इसके लिए अध्यादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने नजूल में रह रहे लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी को नजूल नीति के तहत पट्टे वितरित किए जाएंगे।

Next Post

मजदूर हत्याकांड का खुलासा, साथी ही निकाला हत्यारोपी जानिए समाचार

मजदूर हत्याकांड का खुलासा, साथी ही निकाला हत्यारोपी पिथौरागढ़। बीती तीन मार्च हो हुई मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को धोबीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के […]

You May Like