HTML tutorial
HTML tutorial

स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण मित्रों को किया सम्मनित ।

Pahado Ki Goonj

स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण मित्रों को किया सम्मनित ।
बड़कोट ।

पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान नगर पालिका परिषद बड़कोट द्वारा स्वतंत्रता दिवस का शुभ अवसर नगर पालिका परिषद में एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें नगर पालिका परिषद बड़कोट के प्रशासक उप जिलाधिकारी मुकेश चंद्र रमोला ,अधिशाषी अधिकारी जयनंद सेमवाल ने पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये , वहीं नगर पालिका परिषद बड़कोट के द्वारा पूर्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज, राजेंद्र मेमोरियल एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर, हिल ग्रीन इंटर कॉलेज, तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
जिसमें सभी प्रथम द्वितीया तृतीया प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एव उनके उत्सववर्धन हेतु स्मृति चिन्ह भेंट किये गये । सभी से नगर पालिका परिषद बड़कोट को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में उच्च रैंक प्राप्त करने के लिए अपना सहयोग प्रदान करने कि अपील कि गयी ।
सम्मान समारोह में पालिका के भूपेन्द्र पँवार वरिष्ठ सहायक, अर्जुन रावत, विनोद रावत, ममलेश रावत, प्रेम सिंह रावत, सुन्दर लाल ,अशोक कुमार, मनोज कुमार घमंडी लाल साहित सभी पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Next Post

 मुख्य अथिति नेगी ने  गळ्याखेत स्वतन्त्रता दिवस एवं विद्यालय के वार्षिकोत्सव  कार्यक्रम में प्रतिभाग किया 

मुख्य अथिति नेगी ने  गळ्याखेत स्वतन्त्रता दिवस एवं विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया   नत्था सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह व विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह  में मुख्य अथिति विधायक बिक्रम सिंह नेगी स्वागत के बाद दीप प्रज्वलित किया ।इस दौरान विद्यालय की […]

You May Like