टिहरी। टिहरी में अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के पास हुआ है। यहां एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गई। इसके अलावा 3 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम प्रताप धीमान था, जो टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था और आज शपथ लेने थत्यूड़ ब्लॉक जा रहा था। इस हादसे में अर्जुन सिंह, नीतू और एक अन्य महिला घायल हो गई। बता दें कि बुधवार सुबह टिहरी में तेज बारिश का कहर देखने को मिला।वहीं टिहरी के डोबरा चांठी पुल से रौलाकोट जाने वाले मार्ग पर एक खड़ी कार मलबा आने से दब गई। साथ ही अन्य वाहन भी मलबा आने से फंस गए। उधर, प्रसव पीड़िता को ले जा रही एंबुलेंस भी कई घंटों तक फंसी रही। जब टिहरी डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने फटकार लगाई तो अधिकारियों ने फुर्ती दिखाई और सड़क खोला।
आय से अधिक संपत्ति मामलाः आईएएस यादव की न्यायिक हिरासत 19 जुलाई तक बढ़ी
Wed Jul 6 , 2022
देहरादून। आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उन्हें दोबारा 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रामविलास यादव अभी भी जेल में ही बंद हैं। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में भी उन्हें 14 […]

You May Like
-
कूड़े को लेकर नगर निगम गंभीर, खरीदेगा नई गाड़ियां
Pahado Ki Goonj September 24, 2019
-
बडकोट – कोरोना वारिर्यस को बांटे गए आयुष रक्षा किट।
Pahado Ki Goonj September 9, 2020
-
आईजी जेल भी हुए क्वारंटाइन, सीए को हुआ है कोरोना
Pahado Ki Goonj September 7, 2020


