दुनिया की सबसे महंगी सब्जी जिसके दाम सुनकर चैंक जाओगे

Pahado Ki Goonj

इस दुनिया में कई तरह की सब्जियां हैं कुछ सब्जियां जो हम नॉर्मल लाइफ में रोजाना खाते हैं। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी हैं। जिसके दाम के बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

हॉप शूट्स।

आपको बता दें की ये सब्जी दुनिया की सबसे महंगी सब्जी हैं। आमतौर पर यह सब्जी 1000 यूरो प्रति किलो बिकती है यानी भारतीय रुपये में कहें तो इसकी कीमत 80 हजार रुपये किलो के आसपास है। इसे खरीद पाना नॉर्मल इंसान के बस में नहीं हैं।

आपको बता दें की इस हॉप का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता है। सदियों से इसका इस्तेमाल दांत के दर्द को दूर करने से लेकर टीबी के इलाज तक में होता रहा है। हॉप में ऐंटीबायॉटिक की प्रॉपर्टी पाई जाती है जो इंसान के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं।

यह सदाबहार सब्जी है जो साल भर उगाई जा सकती है। लेकिन ठंडी के मौसम को इसके लिए ठीक नहीं माना जाता है। मार्च से लेकर जून तक इसकी खेती के लिए आदर्श समय माना जाता है। इस सब्जी के टहनियों का इस्तेमाल प्याज की तरह सलाद में भी किया जा सकता है। इसको आप ग्रिल करके भी खा सकते हैं या फिर इसका आचार भी बना सकते हैं। ये हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।

Next Post

नागरिकता कानून मुद्दे पर बैठक का आयोजन

देहरादून। एनपीआर, एनआरसी व सीएए को लेकर आज हिन्दी भवन में राज्य के विपक्षी दलों एंव जन संगठनों के प्रतिनिधियोें द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं द्वारा कहा गया कि आज देश भर में लोग डर व बेचैनी के माहौल में जी रहे है। जबकि छात्रों […]