HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड कांग्रेस की सह-प्रभारी दीपिका पांडे ने दिया इस्तीफा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 में हार के बाद कांग्रेस नेता दीपिका पांडे ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सह-प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष हाईकमान को इस्तीफा देने की बात कह चुके हैं। वहीं अब कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे ने सह प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखण्ड में कांग्रेस को जिस तरह करारी हार का सामना करना पड़ा है। उसके बाद पार्टी में इस्तीफा की भी शुरूआत हो गई है। इसी कड़ी में सबसे पहले पार्टी की सह प्रभारी दीपिका पांडे ने इस्तीफा दिया है। दीपिका पांडे ने ट्वीट करते हुए प्रदेश सह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव दोनों ही पदों से इस्तीफा देने की जानकारी दी है। इस दौरान दीपिका पांडे ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। दीपिका ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने उत्तराखंड की सह-प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने आभार जताते हुए लिखा कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं नेतृत्व को धन्यवाद देती हूं। उनके इस्तीफे की खबर के बाद पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इस्तीफा कोई समाधान नहीं है और पार्टी स्तर पर उनसे बात की जाएगी। क्योंकि अब प्रदेश में और कई चुनौतियां हैं, जिनसे पार्टी को फांसीवादी ताकतों से लड़ना है। लिहाजा इस्तीफे की बात छोड़कर पार्टी को लड़ाई के लिए खुद को तैयार करना होगा।

Next Post

चढ़ा होली का खुमार, जमकर थिरके नवनिर्वाचित विधायक

रुद्रपुर। होली के रंग में इन दिनों पूरा कुमाऊं डूबा हुआ है। जगह-जगह होली के आयोजन देखने को मिल रहे हैं। जिले में भी कुमाऊं की बैठकी और खड़ी होली की धूम मची है। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भी पहाड़ी समाज की महिलाओं और पुरुषों द्वारा होली का आयोजन […]

You May Like