भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता केदार सिंह फोनिया का निधन,सीएम धामी ने जताया शोक

Pahado Ki Goonj
पुलिस कप्तान ने ली अपराध समीक्षा बैठक
हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट ने अपराध समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि अपराध नियंत्रण को कड़े कदम उठाए जाएं और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। एसएसपी ने कहा कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। बाजार में गश्त बढ़ाई जाए। कहा कि त्यौहार में बाजारों में भीड़-भाड़ बढ़ जाती है, ऐसे में जेबकतरे व उचक्के सक्रिय हो जाते हैं। इनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सिविल वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। साथ ही बाजार क्षेत्र में सडक़ों पर अतिक्रमण कतई न होने दिया जाए। एसएसपी ने कहा कि त्यौहार में यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पूर्णतया प्रतिबंधित की जाए। जिससे खरीददारी करने आने वालों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात डायवर्जन और पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएं। एसएसपी ने कहा कि आतिशबाजी की दुकानों को आबादी से दूर रखा जाए। आबादी वाले क्षेत्रों में इनके संचालन की अनुमति कतई न दी जाए। इसमें मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों की धरपकड़ को विशेष अभियान चलाया जाए। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अपराधियों का सत्यापन करने के साथ ही सक्रिय अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।   साथ ही ईनामी अपराधियों की शत प्रतिशत धरपकड़ की जाए। इस मौके पर एसपी सिटी हरवंश सिंह, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, सीओ महेंद्र सिंह धोनी सहित सभी थाना कोतवाली प्रभारीß।आगेपढें
ईओ से अभद्रता के विरोध में पालिका कर्मचारियों ने किया कामकाज ठप
नैनीताल। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के साथ कार्यालय में घुसकर रंगकर्मियों के अभद्रता करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगरपालिका के समस्त कर्मचारियों ने इस मामले के विरोध में बेमियादी कार्यबहिष्कार पर चले गए हैं। एकस्वर में चेतावनी दी है कि यदि आरोपितों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा और पालिकाध्यक्ष समेत कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे।
बीते दिन बीएम साह ओपन थियेटर के बैनर हटाने पर नैनीताल के रंगकर्मी भड़क उठे। उन्होंने ईओ कार्यालय में विरोध जताते हुए ईओ के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उनका मोबाइल तक छीन लिया। पूरे प्रसंग का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईओ की ओर से कोतवाली में रंगकर्मी इदरीश मलिक, पवन कुमार व जावेद के विरुद्ध तहरीर दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम मे बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।शुक्रवार को इस घटना के विरोध में पालिका के समस्त कर्मचारी कामकाज छोड़कर पालिका के आगे धरना प्रदर्शन पर बैठ गए और हंगामेदार सभा की। जिसमें पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, ईओ अशोक वर्मा भी शामिल हुए। वक्ताओं ने आरोपित रंगकर्मियों पर गुंडई के बलबूते जबरन पार्क पर कब्जा करने का आरोप लगाया। कहा कि यदि आरोपित रंगकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बेमियादी कामकाज ठप किया जाएगा। आरोपियों से सार्वजनिक माफी की मांग की।संदिग्ध मामले में युवक की मौत,कोर्ट के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज
रुद्रपुर। जिले के ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो भाइयों पर लेनदेन को लेकर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस जांच कर रही है।
ग्राम नगरिया कला शेरगढ़ बहेड़ी बरेली निवासी नत्थू लाल ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि उसका पुत्र वीरेंद्र पाल रुद्रपुर में नौकरी करता था। वह ट्रांजिट कैंप श्मशान रोड आजादनगर में रेखा पत्नी प्रेमशंकर के मकान में किराए में रहता था। पुत्र के साथ ही शीशगढ़ बरेली निवासी भाई विजय पाल व जय प्रकाश पुत्र तुलाराम भी रहते थे। बताया था कि उसके पुत्र व विजय पाल व जयप्रकाश में 1.80 लाख रुपये का लेनदेन था। जिन्हें वापस मांगने पर दोनों ही उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दिया करते थे।9 जुलाई 2022 को सूचना मिली की उसके बेटे की मौत हो चुकी है। जब वह पहुंचा तो मकान मालिक के कमरे में उसके बेटे का शव पड़ा हुआ था और उसके बेटे की पूरी पीठ पर काले धब्बे दिख रहे थे। नाक से खून निकल रहा था। इस दौरान जय प्रकाश व विजय पाल फरार हो गए थे।
नत्थू लाल ने बताया कि दोनों भाइयों पर पुत्र की हत्या का शक जताते हुए कार्रवाई को पुलिस को तहरीर सौंपी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष सुदंरम शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।हिमस्खलनः पर्ततारोहण संस्थान के एक प्रशिशु का शव मिला,दो अब भी लापता
उत्तरकाशी। हिमस्खलन की घटना में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के दो प्रशिक्षु अभी लापता हैं। जबकि बेस कैंप से बंगाल के एक प्रशिक्षु पर्वतारोही का शव सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलीपैड पहुंचा दिया गया है।
यहां से पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल लाया गया है। प्रशिक्षु पर्वतारोही का नाम सौरव बिश्वास निवासी, डिफेंस कालोनी, कम्पा जिला 24 परगना नार्थ कंचनपुरा (बंगाल) है।इससे पहले भारी बर्फबारी के कारण मंगलवार और बुधवार को खोज बचाव अभियान प्रभावित रहा है। वीरवार को फिर खोज बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग और सेना की नई रेस्क्यू टीम उत्तरकाशी से बेस कैंप के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को मौसम अनुकूल होने पर हेली रेस्क्यू अभियान चलाया गया।हिमस्खलन की घटना में लापता हुए 27 के शव बरामद हुए। जिसमें गत सोमवार तक 26 के शव को शिनाख्त कर स्वजन को सौंपे गए थे। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी का 42 सदस्सीय एडवांस कोर्स का प्रशिक्षु व प्रशिक्षक दल चार अक्टूबर की सुबह समिट कैंप से द्रौपदी का डांडा के आरोहण के लिए गया था।
आगेपढें
चटक धूप खिलते ही चमक उठी हिमालय की चोटियां
रुद्रप्रयाग। करीब एक सप्‍ताह बाद शुक्रवार को केदारनाथ धाम में धूप खिली तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं को अद्भुत नजारा देखने को मिला। हिमालय का नजारा देख श्रद्धालू मस्ती से झूम उठे।
खिलती धूप में बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां सोने सी चमकते दिख रही थी। यह दृश्‍य देख श्रद्धालु रोमांचित हो उठे और इस दृश्‍य को अपने मोबाइल में कैद करने लगे।
वहीं अब केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में करीब दो सप्‍ताह का समय शेष है। ऐसे में धाम में भक्‍तों की अपार भीड़ पहुंच रही है। भक्‍त भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ केदारनाथ पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर 27 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर बाद 3.35 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे।केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर 27 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर बाद 3,35 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे।

आगेपढें
पिकअप खाई में गिरी दो की मौत
देहरादून। त्यूणी अटाल मोटर मार्ग पर एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेजा है।
त्यूणी के थाना प्रभारी आशीष रवियान ने बताया कि एक पिकअप त्यूणी से लगभग बीस किलोमीटर आगे ग्राम प्लासू के समीप गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव अभियान चलाकर दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। मृतकों के नाम सुलेमान पुत्र गनी निवासी ग्राम रिझाण्ूा थाना त्यूणी व सुनिल चौहान पुत्र केसर सिंह चौहान निवासी थाना नेरवा निवासी शिमला,हिमाचल प्रदेश बताया जा रहा है।

आगेपढें
भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता केदार सिंह फोनिया का निधन,सीएम धामी ने जताया शोक
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। नेहरू कालोनी निवासी फोनिया पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता फोनिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे राज्य की अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्घ्यमंत्री पुष्घ्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया पर उन्घ्होंने पोस्घ्ट के जरिए संवेदनाएं व्घ्यक्घ्त की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी फोनिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है।मुख्घ्यमंत्री पुष्घ्कर सिंह धामी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।जोशीमठ श्रीबद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फोनिया जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि फोनिया जी हमारे गार्जन के रूप में मार्गदर्शक रहे हैं।उन्होंने उनके निधन पर  अपूर्ण छति बताया ।उन्होंने  भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पहाडोंकीगूँज ने 5 जून बदरीनाथ 6 जून को जोशीमठ में  पर्यवेक्षण एवं विकास गोष्ठी का आयोजन से रुका विकास प्रारम्भ हुआ।
 6 जून 2012 में  फोनिया  जी ने पहाडोंकीगूँज की पहल पर पर्यावरण एंव विकास गोष्टी का उद्घाटन। इस गोष्टी की अध्यक्षता बरिष्ट पत्रकार हरिश्चन्द्र चन्दोला ने किया था  उनका मानना था कि पहाडोंकी पृष्ठभूमि को देखते हुए विकास एवं पर्यावरण को बचाने के लिए काम की योजनाएं होनी चाहिए। इस कार्यक्रम को सम्पन्न होने के बाद अलकनन्दा पावर प्रोजेक्ट के लिए आंदोलन  कैविनेट मन्त्री मंत्री प्रसाद सुरू कर बांध निर्माण कार्य कराने का कार्य सम्पन हुआ।  
Next Post

कुंडा कांड- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस आमने-सामने

पूरे प्रकरण की होगी निष्पक्ष जांचः सीएम धामी आर्य ने यूपी पुलिस पर उठाए कई सवाल देहरादून। खनन माफिया जफर को पकड़ने आई यूपी की पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुए संघर्ष में भाजपा नेता व जेष्ठ उप प्रमुख गुरताज सिंह की पत्नी की मौत के मामले में उत्तर […]

You May Like