देहरादून। उत्तराखंड में दो बार टिहरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे रतन सिंह गुनसोला का निधन हो गया है। रतन सिंह 80 साल के थे. रतन सिंह गुनसोला का लंबे समय से ही स्वास्थ्य खराब चल रहा था। शनिवार सुबह रतन सिंह गुनसोला का मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वहीं, गुनसोला के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि, भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन सिंह गुनसोला का लंबी बीमारी के बाद
शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने भाजपा का टिहरी में पंचायत में प्रतिनिधित्व किया था। रतन सिंह गुनसोला जिले से दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के टिकट से 2002 में विधायक का चुनाव भी लड़ा था. रतन सिंह गुनसोला का लंबे समय से ही स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में उपचार ले रहे थे। शनिवार सुबह रतन सिंह गुनसोला का मैक्स अस्पताल में निधन हुआ है। रतन सिंह गुनसोला ऊर्जा के क्षेत्र में प्रयास रत रहे थे। रतन सिंह गुनसोला का दिन में हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए देहरादून स्थित उनके आवास पर रखा गया है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखण्ड के ऊर्जा पुरुष कहे जाने वाले रतन सिंह गुनसोला के निधन का दुख प्रकट किया है। इस दुख की घड़ी में सीएम धामी ने कहा कि गुनसोला के निधन का समाचार मिला। दो बार टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे श्री गुनसोला को छोटी जल विद्युत परियोजनाओं का जनक माना जाता है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें ।
शनिवार को बनियानाला में हुआ भूस्खलन
Sat Oct 23 , 2021
नैनीताल। बलियानाला क्षेत्र में शनिवार को फिर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन जीआईसी विद्यालय के मुहाने तक पहुंच गया है। इससे विद्यालय समेत तमाम भवनों को भारी खतरा पैदा हो गया है। इस जगह पर कुछ दिन पहले भी भूस्खलन हुआ था। बलियानाला क्षेत्र नैनीताल शहर की तलहटी में स्थित है। यहां […]

You May Like
-
क्रिकेटर अभिमन्यु के घर हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली
Pahado Ki Goonj September 24, 2019

