अल्मोड़ा। नशे की तस्करी में अब महिलाओं को भी ढाल बनाया जा रहा है। अल्मोड़ा में दो युवतियां गांजे की तस्करी करती पकड़ी गई हैं। अल्मोड़ा जिले की भतरौंजखान पुलिस ने बस में सवार होकर रामनगर को जा रही दो युवतियों के पास से गांजा बरामद किया। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई युवतियां काशीपुर की एक फैक्ट्री में नौकरी करती हैं। इसमें एक बीए की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि भतरौंजखान थाने की पुलिस ने नया सवेरा अभियान के तहत चेकिंग अभियान चला रखा है. इसी कड़ी में हल्दुखाल-धूमाकोट से रामनगर की ओर जा रही बस की चेकिंग की गई। इस दौरान युवतियों के पास से 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया.बरामद गांजे की कीमत 51 हजार रुपए बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बस चालक और परिचालक ने पूछताछ में बताया कि दोनों युवतियां धूमाकोट से बस में सवार हुई थीं। पुलिस ने जब दोनों युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दो लड़कों ने उनको यह बैग दिए हैं। इसके बाद लड़के गायब हो गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
टाइल कारोबारी के घर हुई बंदूक की नोक पर डकैती
Fri Dec 25 , 2020
कोटद्वार। शुक्रवार सुबह सात बजे कोटद्वार में पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक उद्योगपति के घर में डकैती की। बदमाशों ने उद्योगपति की माता, पत्नी व पुत्री को बंधक बनाकर पूरा घर खंगाला। बदमाश घर से नगदी और जेवरात ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस […]

You May Like
-
त्याग ही मानव को महान बनाता है’ःमहेंद्र जैन
Pahado Ki Goonj September 17, 2021
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

