पौड़ी। बुआखाल में हुए चोरकंडी दोहरे हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम लगा दिया। ग्रामीण दोहरे हत्याकांड की धीमी प्रगति से आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोहरे हत्याकांड में आरोपी के माता-पिता व परिजन भी शामिल हैं, लेकिन पुलिस आरोपी के परिवार को बचाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण इससे पहले भी मुख्यालय पौड़ी में प्रदर्शन कर चुके हैं। ग्रामीणों को जिलाधिकारी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
बता दें कि जिले के खातस्यूं पट्टी स्थित चोरकंडी गांव के दोहरे हत्याकांड की जांच प्रगति से नाखुश ग्रामीणों ने राजमार्ग चक्काजाम किए जाने की चेतावनी दी थी। गांव वालों का आरोप है कि 23 जुलाई 2019 गांव में रघुवीर सिंह व धीरज सिंह की हत्या तीसरे दोस्त अजीत सिंह ने की। घटना को अंजाम देने में उसके परिजनों का भी हाथ है, लेकिन परिजनों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड की निष्पक्ष व गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। वर्तमान जांच से ग्रामीण नाखुश हैं।
कार से मिली लाखों की हरियाणा ब्रांड शराब
Fri Sep 13 , 2019
हल्द्वानी। एसओजी व काठगोदाम थाना पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से लाखों की हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद की हैं। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ गहन पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने काठगोदाम […]

You May Like
-
ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूवानद सरस्वती जी के निर्देश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पहल पर आज ज्योतिर्मठ के स्वयंसेवक अभिषेक बहुगुणा एवं प्रदीप नौटियाल के संयुक्त तत्वावधान में ज्योतिर्मठ की ओर से तपोवन में चल रहे, राहत एवं बचाव कार्य मेंजुटे राहत कर्मियों के लिए राहत सामग्री लेकर जाते हुए।
Pahado Ki Goonj February 8, 2021

