देहरादून। जनपद टिहरी में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खाड़ी-गजा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक टाटा सूमा टिहरी की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में सुनील सकलानी, पुत्र आरपी सकलानी निवासी हेंवली सकलाना गांव की मौत हो गई।
वहीं, मदन सिंह (32) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी फलसारी, प्रीतम सिंह उम्र 15 वर्ष पुत्र राजेश सिंह निवासी अदवाणी, महेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह निसासी अदवाणी, सावित्री देवी 40 वर्ष पत्नी देवेंद्र प्रसाद निवासी बैरोला, दीवान सिंह उम्र 62 वर्ष पुत्र रतन सिंह गांव कोट और संजय सिंह उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों का मृतक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
ऋषिकेश को सोलर स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी
Sun Dec 29 , 2019
देहरादून। उत्तराखंड अपनी सुंदरता और विशेषताओं के लिए पूरे देश में अपनी विशेष पहचान रखता है। यहां के प्राकृतिक नजारे, नदी, पहाड़, झरने आदी हर किसी का मन मोह लेते हैं। यही वजह है कि उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है। बहरहाल, इन दिनों अंतरराष्ट्रीय योग कैपिटल ऋषिकेश को […]

You May Like
-
केदार घाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास:राज्यपाल
Pahado Ki Goonj September 29, 2023

