HTML tutorial
HTML tutorial

रोडवेज ने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में बसों का संचालन किया बंद

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने कोरोना महामारी को देखते हुए अपने बसों का संचालन कुमाऊं मंडल के अलावा गढ़वाल मंडल और अन्य जगहों के लिए भी बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि यात्री नहीं मिलने और कोविड-19 गाइडलाइन के चलते रोडवेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस अब से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में नहीं जाएंगी। इसके अलावा हल्द्वानी से देहरादून के लिए जाने वाली बसें भी अब देहरादून नहीं जाएगी। क्योंकि बस को उत्तर प्रदेश से होकर गुजरना पड़ता है.।बॉर्डर पर कोविड-19 गाइडलाइन के चलते बसों और यात्रियों को हो रही परेशानी के चलते रोडवेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज यशपाल सिंह ने बताया कि रोडवेज मुख्यालय के निर्देश के बाद रविवार से बसों का संचालन कुमाऊं मंडल के अलावा अन्य जगहों के लिए बंद किया गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि कुमाऊं मंडल से अन्य प्रदेशों के लिए संचालित होने वाली बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई थी, जिसके चलते लगातार रोडवेज को घाटा उठाना पड़ रहा था। बसों के बंद हो जाने से सबसे ज्यादा उत्तराखंड से आने जाने वाले प्रवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि प्रवासियों के आवागमन का एकमात्र विकल्प रोडवेज बसें हैं। ऐसे में रोडवेज की बसों का संचालन बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासियों को उठाना पड़ेगा।

Next Post

कोरोना नियंत्रण करने में सरकार पूरी तरह फेलः इंदिरा हृदयेश

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना महामारी नियंत्रण में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। सरकार फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी मदद नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि विधायक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और एंबुलेंस खरीदने के लिए […]

You May Like