HTML tutorial
HTML tutorial

कुंभ को लेकर रोडवेज का प्लान तैयार, श्रद्धालुओं के लिए यहां बन रहे 6 बस अड्डे

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में है. हर विभाग कुंभ की तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं, अन्य राज्यों से कुंभ स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार लाने के लिए रोडवेज भी तैयारियों में जुट गया है। हरिद्वार रोडवेज एआरएम प्रतीक जैन ने बताया कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए विभाग अन्य राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से सहायता लेकर बसों की संख्या बढ़ाएगा। साथ ही बस अड्डों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुंभ को देखते हुए विभाग 6 अस्थायी बस स्टैंड बना रहे हैं। इनमें ऋषिकुल में 2 बस स्टैंड, एक दक्ष मंदिर के पास, धीरवाली, बैरागी कैंप, गौरी शंकर में बस स्टैंड बनाए जाएंगे। जिनका कार्य फरवरी के मध्य तक पूरा हो जाएगा. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती जाएगी। वैसे ही बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। कुंभ को देखते हुए कई प्लान बनाए गए हैं, जिनका समय और परिस्थितियों के अनुसार पालन किया जाएगा।

Next Post

बडकोट -- ब्लॉक अतिथि शिक्षक संगठन के अध्यक्ष बने प्रदीप असवाल ।

.                 ब्लॉक अतिथि शिक्षक संगठन के अध्यक्ष बने प्रदीप असवाल । बड़कोट।  मदनपैन्यूली                                                              […]

You May Like