रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh एवं Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री स्वर्गीय Jaspal Rana के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर Brajesh Pathak, Saurabh Bahuguna, Khajan Das, Mahesh Sharma, Ajay Bhatt, Sudhanshu Trivedi, Pankaj Singh सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

