HTML tutorial

जिला पत्रकार संघ का दो दिवस अधिवेशन सपन्न । चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका पर मंथन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान ।

Pahado Ki Goonj

 

जिला पत्रकार संघ का दो दिवस अधिवेशन सपन्न

 

चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका पर मंथन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान ।

बड़कोट, उत्तरकाशी। मदन पैन्यूली 

जिला पत्रकार संघ (ट्रस्ट) के तत्वावधान में बड़कोट में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में पत्रकारिता, सुशासन और सामाजिक सरोकारों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में जनपद के पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अधिवेशन में “चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका” विषय पर मंथन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने यात्रा के दौरान मीडिया की जिम्मेदारियों, चुनौतियों और समाज में उसकी सकारात्मक भूमिका पर अपने विचार रखे।
समारोह में रवांई क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान दिलाने वाली जमुना रावत को गढ़ भोज गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। वहीं चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रशांत आर्य और कमलेश उपाध्याय को उत्कृष्ट सुशासन गौरव सम्मान-2026 प्रदान किया गया। जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर शर्मा को उत्कृष्ट सेवा गौरव सम्मान-2026 से नवाजा गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत, सुरेंद्र भट्ट, रमा भट्ट, डॉ. रामचन्द्र उनियाल, दिनेश रावत और राधेकृष्ण उनियाल को देवऋषि नारद गौरव सेवा सम्मान-2026 प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि दीपक बिजल्वाण ने कहा कि पत्रकार समाज को सही दिशा देने वाले महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और जिला पत्रकार संघ की एकजुटता सराहनीय है। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने तथ्यपरक एवं संतुलित पत्रकारिता पर जोर देते हुए समाचार प्रकाशित करने से पूर्व सभी पक्षों की बात को महत्व देने की अपील की।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पत्रकारों को प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु बताया, जबकि पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला पत्रकार संघ (ट्रस्ट) के अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए उत्तरकाशी के श्रमजीवी पत्रकारों के लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवर, जिला पत्रकार संघ भवन के निर्माण तथा तहसील और ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को सरकारी मान्यता देने की मांग की।
अधिवेशन में महामंत्री सुरेंद्र नौटियाल, वरिष्ठ पत्रकार राजेश बहुगुणा, शिवराज सिंह सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और पत्रकारों की एकजुटता तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का संदेश देकर समाप्त हुआ।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश बहुगुणा ने की ।

Next Post

Police are on alert after a threat to blow up all the police stations in Doon; know all the news दून के सभी थानों को बम से उड़ाने के धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

Police are on alert after a threat to blow up all the police stations in Doon; know all the news दून के सभी थानों को बम से उड़ाने के धमकी के बाद पुलिस अलर्ट देहरादून। दो दिन पूर्व सोशल मीडिया से सभी थानों में बम धमाके किए जाने की धमकी […]

You May Like