HTML tutorial
HTML tutorial

प्रेमी की हत्या के आरोप में प्रेमिका गिरफ्तार । देहरादून।

Pahado Ki Goonj

प्रेमी की हत्या के आरोप में प्रेमिका गिरफ्तार ।

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी की हत्या के आरोप में प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के सीने में चाकू घोंपकर उस की हत्या की थी। आरोपी प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही थी। आगामी जून में ही दोनों शादी सगाई होने वाली थी।
पुलिस ने बताया कि  अरेस्ट की गयी आरोपी प्रेमिका का नाम राधिका है। राधिका अपने प्रेमी अजय रावत से छुटकारा पाना चाहती थी. इसीलिए दोनों में अक्सर लड़ाई भी होती रहती है।
आरोप है कि 26 अप्रैल रात को राधिका ने दारू पी थी, तभी अजय और राधिका का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गा। इसी बीच राधिका पर गुस्से में सब्जी काटने वाला चाकू अजय रावत के सीने में घोंप दिया था। सीने में चाकू लगने से अजय रावत गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे परिजनों ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां 27 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। बेटे अजय रावत के मौत के कुछ दिनों बाद पिता देवेंद्र पाल सिंह रावत रायपुर थाने में राधिका के खिलाफ तहरीर दी थी।
देवेंद्र पाल सिंह रावत ने अपनी तहरीर में बताया था कि उनका 27 साल का बेटा अजय पहले किसी होटल में सेफ का काम करता था, फिलहाल वो नौकरी नहीं कर रहा था। अजय रावत का प्रेम प्रसंग राधिका के साथ चल रहा था और दोनों लिवइन में नेहरू ग्राम रहते थे। आरोप है कि 26 अप्रैल को शाम को दोनों को बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान राधिका ने सब्जी काटने वाला चाकू अजय के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। थाना रायपुर प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि अजय रावत के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती राधिका के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। थाना रायपुर पुलिस ने आरोपी राधिका को गिरफ्तार कर लिया है। राधिका को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Next Post

श्री केदारनाथ धाम में 2013 के बाद से मंदाकिनी की श्री गंगा आरती सुरू होने पर अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आरती की पहल का स्वागत किया ,जानिए सभी समाचार

  केदारनाथ धाम यात्रा 2025 •श्री केदारनाथ धाम में 2013 के बाद से मंदाकिनी – श्री गंगा आरती हुई शुरू •मंदाकिनी तट पर बीकेटीसी तथा श्री केदार सभा तीर्थ पुरोहितों के सौजन्य से गंगा आरती का आयोजन। • बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंदाकिनी गंगा आरती की पहल का स्वागत […]

You May Like