HTML tutorial
HTML tutorial

हंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्वेता रावत से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा उत्तराखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है हंस फाउंडेशन

Pahado Ki Goonj

देहरादून,हंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्वेता रावत ने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट में
भारत को स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय बनाने की दिशा में कार्यरत हंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्वेता रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से शिष्टाचार भेंट की, इस मौके पर श्वेता रावत (चेयरपर्सन हंस फाउंडेशन) ने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड में हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए चलायी जा रही योजनाओं पर चर्चा की,साथ ही मुख्यमंत्री रावत को भविष्य में हंस फाउंडेशन द्वारा प्रस्तावित योजनाओं से अवगत कराया।
इस मौके पर श्वेता रावत ने कहां कि हम प्रयास हैं कि हम राज्य के विकास में उन क्षेत्रों में कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारे जिन योजनाओं की आवश्यकता हमारे लोगों को तत्काल प्रभाव से,जिन योजनाओं से पलायन रूके,रोजगार के अवसर पैदा हों और पहाड़ के दूरस्त क्षेत्रों तक स्वास्थ्य-शिक्षा की अलख जग सके। इस दिशा में हंस फाउंडेशन निरंतर कार्यरत हैं और हम भविष्य में इन योजनाओं को और बड़े फलक के साथ उन लोगों तक पहुंचाना चाहते है। जिन लोगों को इन योजनाओं की सबसे ज्यादा अवश्यकता है। श्वेता रावत ने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि राज्य में स्वास्थ्य-शिक्षा के स्तर पर बेहतर से बेहतर कार्य किए जाएंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्वेता रावत का अभिवादन करते हुए कहा कि हम निरंतर इस बात को कहते आ रहे है कि माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी के प्रेरणा से हंस फाउंडेशन उत्तराखंड ही नहीं अपितु पूरे देश में विकास जो नीव तैयार कर रहा है। वह निश्चित तौर इस राज्य और देश के लिए सम्मान की बात है।
स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर पलायन,रोजगार,जल संरक्षण और पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में जो कार्य हंस फाउंडेशन कर रहा है.वह हम सबके लिए प्रेरक है। पिछले दिनों हंस फाउंडेशन के सहयोग से पौड़ी गढ़वाल के जयहरीखाल में आर्दश विद्यालय और सतपुली में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने के लिए जो सहयोग मिला है। वह भी हमारे लिए सम्मान की बात है। इसके लिए हम हंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्वेता जी,माताश्री मंगला जी एवं  भोले जी महाराज जी के आभारी है।

Next Post

बम भोले के जय करो से गूंज रहा है ............

Edited by Shagufta Ansari   https://youtu.be/WlPc6PDUZ_o Views: 717

You May Like