देहरादून। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपियन की बीजेपी में वापसी होते ही उनके क्षेत्र में राजनीति हलचल तेज हो गई है। उनके समर्थकों ने कहा कि चैंपियन गुर्जर समाज के बड़े नेता है। यही कारण है कि वे चार बार से लगातार विधायक बन रहे हैं।
विधायक चैपियन के समर्थक सोनू गुर्जर ने कहा कि कुंवर प्रणव सिंह चार बार से लगातार विधायक बन रहे हैं। उनकी पत्नी भी तीन बार से जिल पंयायत सदस्य है। हरिद्वार राजनीति में उनका अपना वर्चस्व है। बीजेपी से निष्कासित होने के बाद हरिद्वार जिले में उनके विरोधियों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब जब उनकी दोबारा से बीजेपी में वापसी हो गई है तो जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। क्योंकि गुर्जर समाज उन्हें अपना सबसे बड़ा नेता मान रहे हैं। चैपियन 9 राज्यों में रहने वाले 13 करोड़ गुर्जरों के नेता और राजा हैं। वहीं, सोनू गुर्जर के इस बयान पर कांग्रेस नेता राजेंद्र चैधरी ने कहा कि विधायक चैपियन यदि गुर्जरों के नेता होते तो वे विधानसभा, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में अपने उम्मीदवारों को जीतवाते, लेकिन चैपियन सिर्फ खानपुर विधानसभा के ही नेता है। किसी को भी जाति की राजनीति नहीं करनी चाहिए। एक नेता को सर्व समाज को साथ लेकर चलना चाहिए। सोनू गुर्जर के बयान पर बसपा नेता चैधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि गुर्जरों के कोई नेता नहीं है। आने वाले चुनावों में जनता जरूर इसका जवाब देगी।
डीएम कार्यालय तीन दिनों के लिए बंद
Fri Sep 4 , 2020
देहरादून। राजधानी में कोरोना संक्रमित मिलने के कारण डीएम कार्यालय को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने एहतियान लोगों ने जिला मुख्यालय न आने की अपील की है। साथ ही अपनी शिकायतें ईकृमेल करने या आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय के बाहर रखे बॉक्स में […]

You May Like
-
आज अंतरिक्ष मे इसरो रचेगा नया इतिहास
Pahado Ki Goonj September 16, 2018


