HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस ने पकड़ी नशे के 453 इंजेक्शनों की बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश। जनपद देहरादून क्षेत्र में शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के मामले तो आपने सुने होंगे। लेकिन, अब नशीले इंजेक्शन भी युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामला छिद्दरवाला से सामने आया है। जहां पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि रायवाला थाना पुलिस ने नशे के दो ऐसे सौदागरों को गिरफ्तार किया है, जो शराब और मादक पदार्थों की जगह नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने का काम करते थे। छिद्दरवाला में चेकिंग के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। नशे के सौदागरों से पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि 453 नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद पुजारी के अनुसार आरोपी ज्वालापुर और हरिद्वार से सस्ते दामों में बिना लाइसेंस के नशीले इंजेक्शन खरीद कर देहरादून और आसपास के इलाके में युवाओं और छात्रों को बेचते हैं। आरोपियों की पहचान शाहनवाज और मोहित निवासी सेलाकुई देहरादून के रूप में हुई है। दोनों आरोपी खुद भी नशे के इंजेक्शन लेने के आदी हैं.नशे की लत छुड़ाने के लिए परिजनों ने शाहनवाज को देहरादून स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती किया था। लेकिन लंबे समय तक नशा मुक्ति केंद्र में रहने के बाद भी शाहनवाज अपनी आदत को नहीं सुधार पाया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस उन सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश करेगी, जो नशे के सौदागरों को बड़े स्तर पर नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने में मदद करते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे मामले की छानबीन की जा रही है।

Next Post

तीन लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। राज्य में नशे पर लगाम लगाने के लिए डीजीपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है. जिसको लेकर एसटीएफ टीम गठित की गई है। एसटीएफ टीम और अल्मोड़ा के थाना लमगड़ा की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अल्मोड़ा के फाटक कस्बे के पास से नशा तस्कर […]

You May Like