HTML tutorial
HTML tutorial

28 को कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे राजभवन कूचः प्रीतम

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 सितम्बर को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में किसान विरोधी अध्यादेश, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में राजभवन कूच किया जाएगा।
इस संदर्भ में आज कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने हेतु वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा सरकार के किसान विरोधी, बेरोजगार विरोधी एवं गरीब विरोधी फैसलों के खिलाफ किये जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रीतम सिंह ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम में बढचढ कर भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों के इन फैसलों से देश के किसान व आम जनता का उत्पीडन किया जा रहा है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव कमरखान ताबी, विकास नेगी, कविन्द्र ईष्टवाल, दीप बोहरा आदि शामिल थे।

Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर सीएम त्रिवेंद्र ने किया याद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर सीएम त्रिवेंद्र ने किया याद देहरादून। भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती को आज भाजपा देश भर में मना रही है। हालांकि इस बार कोरोना काल होने के कारण सभी कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से सादगीपूर्वक […]

You May Like