HTML tutorial
HTML tutorial

यमुनोत्री हाईवे पर फिर भूधंसाव, , 300 से अधिक बस फंसी

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर राना चट्टी के पास शुक्रवार को फिर से भूधंसाव हो गया, जिसके कारण यहां बड़े वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। आवाजाही अवरुद्ध होने से जानकी चट्टी की ओर करीब 300 से अधिक बस फंस गई हैं।बड़कोट की उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने कहा की गुरुवार को मार्ग खुलने के बाद अत्यधिक वाहनों की आवाजाही होने के कारण राना चट्टी के पास फिर से भूधंसाव हुआ है। जिसके कारण बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इससे राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है।यमुनोत्री धाम से 25 किलोमीटर पहले रानाचट्टी के पास बुधवार की शाम बारिश से हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। राजमार्ग गुरुवार की शाम को 25 घंटे बाद सुचारू हो पाया था।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग की टीम बुधवार की रात से राजमार्ग को खोलने में युद्ध स्तर पर जुटी थी। राजमार्ग पर दौरान बड़कोट से जानकी चट्टी तक जगह-जगह दस हजार से अधिक यात्री फंसे हुए थे।चारधामों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शासन की ओर से बीते बुधवार को सभी धामों के आफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी पंजीकरण कार्य बंद रहा।हालांकि श्री हेमकुंड धाम के लिए आनलाइन और आफलाइन दोनों पंजीकरण खुले रखे गए हैं। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शासन के अग्रिम आदेश तक आफलाइन पंजीकरण बंद किया गया है।

Next Post

सरकारी की सख्तीः देरी से आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की सख्ती के बाद प्रदेश के तमाम विभागों में कर्मचारियों के समय से कार्यालय आने को लेकर शिकंजा कसा जाने लगा है। इस कड़ी में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय की तरफ से देरी से आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिए जा रहे हैं। […]

You May Like