देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा विगत वर्षों में मेले के माध्यम से गौ, गंगा एवं गांधी जैसे विषयों पर चिंतन कर अनेक सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। इस स्मारिका में छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के लेखनों का समावेश किया गया है। यह स्मारिका आम जन-मानस के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका के संपादकीय मण्डल के सदस्य थे।
सीएम ने पीएम मोदी के रैली स्थल में किया व्यवस्थाओं का मौका मुआयना
Tue Dec 28 , 2021
हल्द्वानी/देहरादून, आजखबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर के हल्द्वानी में जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एमबी इण्टर कॉलेज में की जा रही व्यवस्थाओं का मौका मुआयना किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के […]

You May Like
-
सी यम ऐप होरहा जनता के लिए मदद गार
Pahado Ki Goonj December 27, 2018

