HTML tutorial
HTML tutorial

यूपी में कांग्रेस स्टार प्रचारक के रूप में सिर्फ हरीश की चर्चा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में मतगणना से पहले जहां भाजपा के भीतर कलह राजनीतिक गलियारों में सुर्खिया बन रही है। तो वहीं कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर गंुटबाजी जारी है। उत्तरप्रदेश चुनाव में प्रचर के लिए उत्तराखण्ड भाजपा से स्टार प्रचारकांे की लंबी लिस्ट है तो वहीं उत्तराखण्ड कांग्रेस से यूपी चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर हरीश रावत का ही नाम अभी सामने आया है। हालांकि अभी तक उनका कार्यक्रम स्पष्ट नहीं हुआ है और इसे भी लेकर चर्चा है कि उत्तराखंड कांग्रेस के और कौन से नेता यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। उत्तराखंड में चुनाव संपन्न हो चुके हैं, तब उत्तराखंड के नेता यूपी चुनाव प्रचार के अखाड़े में उतरने के लिए तैयार हैं। एक तरफ, भाजपा ने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड से अपने 70 नेताओं की लिस्ट तैयार की है, तो कांग्रेस की तरफ से फ़िलहाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यूपी में उत्तराखंडी चेहरे के तौर पर प्रचार करने जा रहे हैं।

Next Post

सीएम धामी ने चुनाव के दौरान भीतरधात की आशंका को नकारा

काशीपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार 24 फरवरी को कुमाऊं दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के मंदिरों में दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में काशीपुर के साईं धाम मंदिर में दर्शन को पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश […]

You May Like