हरिद्वार रेप-हत्याकांड मामला            फरार एक लाख का आरोपी राजीव गिरफ्तार 

Pahado Ki Goonj

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से आरोपी राजीव को किया गिरफ्तार
देहरादून। ऋषिकुल इलाके में मासूम के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर इस मामले में भारी दबाव था। बीते दिन एक लाख के फरार इनामी आरोपी राजीव के भाई गौरव यादव को गिरफ्तार किया था। गौरव पर आरोप है कि उसने अपने भाई राजीव को पुलिस से बचाने लिए पनाह दी थी और फरार होने में मदद की थी। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से पुलिस  राजीव  तक पहुंची।
गौर हो कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से आरोपी राजीव को गिरफ्तार किया। डीसीपी द्वारा बनाई गई सीओ मंगलौर अभय कुमार की टीम के द्वारा आरोपी को किया गिरफ्तार। माना जा रहा है कि पुलिस द्वारा आरोपी के भाई को गिरफ्तार करने के बाद अहम सुराग मिले थे। जिसकी निशानदेही पर पुलिस फरार आरोपी राजीव तक पहुंची। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है, क्यों कि इस घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश है। साथ ही तमाम पार्टियां इस मामले में लगातार मुखर रही, जिससे पुलिस पर सरकार का दबाव भी था।

Next Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी आत्मदाह की चेतावनी

रुड़की-लक्सर मार्ग की बदहाली पर प्रदर्शन लक्सर। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रुड़की-लक्सर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रुड़की तिराहे पर सरकार का पूतला फूंका और जमकर नारेबाजी भी की। इस […]

You May Like