HTML tutorial
HTML tutorial

निवेश के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

*निवेश के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी ।
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में *जनवृद्धि परिवार निधि लिमिटेड शाखा, सूलीठांग* के निदेशक रमेश चन्द्र नौटियाल, आयुषी गोयल, सुरेश चन्द्र नौटियाल एवं कर्मचारी नरेन्द्र सिंह पंवार, मनोज सिंह रावत के द्वारा विभिन्न ग्राहकों से अपनी शाखा में DDS/MIS/FD/RD *धनराशि निवेश करवाकर परिपक्व होने पर पैसे वापस न कर धोखाधड़ी की गयी थी,* जिस संबंध में पीडित की तहरीर के आधार पर मई 2024 में पुलिस द्वारा थाना धरासू में रमेश चन्द्र नौटियाल आदि पर धारा 420 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*प्रकरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी * के संज्ञान मे आते ही उनके द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू को साक्ष्य एकत्रित कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये गये।
*प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार* के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान जांच में पाया गया कि जनवृद्धि परिवार निधि लिमिटेड शाखा सूलीठांग के निदेशक 1-रमेश चन्द्र नौटियाल 2-आयुषी गोयल 3-सुरेश चन्द्र नौटियाल द्वारा विभिन्न ग्राहकों से धनराशि DDS/MIS/FD/RD में निवेश करवाकर करीब *एक करोड से अधिक धनराशि की धोखाधडी की गयी है। साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 3/21 BUDS Act 2019 एवं धारा 3 UPID Act 2005 की बढोतरी की गयी।*
आज 07.11.2024 को धरासू पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के उक्त प्रकरण में दो मुख्य आरोपियों *रमेश व सुरेश को धरासू बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है,* अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्त गण*

1- रमेश चन्द्र नौटियाल पुत्र नीलाम्बर दत्त नौटियाल निवासी ग्राम गुलाडी थाना बडकोट जनपद उत्तरकाशी उम्र-55 वर्ष।
2- सुरेश चन्द्र नौटियाल पुत्र जमुना प्रसाद नौटियाल निवासी उपरोक्त उम्र-48 वर्ष।

*पुलिस टीम*
1– व0उ0नि0  अनूप सिंह नयाल
2– अ.उ.नि.  शंकर सिंह
3– हे0कानि0 कमल नेगी
4– हे0कानि0 नीरज गुलेरिया
5–कानि0 राकेश

Next Post

मोरी :- दो लाख की अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार*

*मोरी :- दो लाख की अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार* उत्तरकाशी / मोरी । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे नशे के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अवैध नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुये *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी* के निकट […]

You May Like