HTML tutorial
HTML tutorial

ब्रिटेन से लौटकर दून में आये 139 लोग

Pahado Ki Goonj

जांच के डर से 41 लोगों ने प्रशासन से बनाई दूरी
देहरादून। ब्रिटेन में कोरोना की दूससी स्ट्रेन आने के बाद से भारत पूरी तरह से सतर्क हो गया है। ब्रिटेन से लौटने वाले लोगों पर सभी राज्यों में प्रशासन नजर रख रहा है। वहीं ब्रिटेन से एक महीने में उत्तराखंड में 227 लोग वापस आए हैं, जिनमें से 41 लोगों की प्रशासन को कोई खबर नहीं है। इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग और स्टेट कंट्रोल रूम मिलकर ट्रेस कर रहा है, लेकिन इनका कोई पता नहीं है।
ब्रिटेन से एक महीने में उत्तराखंड में 227 लोग आए हैं, जिसमें सबसे अधिक देहरादून में 139 लोग आये हैं। स्टेट कंट्रोल रूम को 21 नवंबर से लेकर 23 दिसंबर के ब्रिटेन से लौटकर देहरादून आये 139 लोगों की लिस्ट मिली है, जिन्हें 3 स्टेज में ट्रेस कर सैंपल कलेक्ट किये जा रहे हैं। 55 से ज्यादा लोगों के जहां कोविड टेस्ट करवा लिए  गए हैं वही 41 लोगों का सही एड्रेस नहीं मिल पाया है, जिसकी वजह से उनका कोरोना टेस्ट नहीं कराया जा सका है।
प्रशासन ने इसकी जानकारी सेंट्रल कंट्रोल रूम को दी है। नितिका खंडेलवाल, प्रभारी जिलाधिकारी बताती हैं कि लौटकर आये लोगों द्वारा सही जानकारी न दे पाने के कारण ट्रेसिंग में दिक्कत तो आ रही है, लेकिन एयरपोर्ट पर हो रहे टेस्ट को लेकर भी प्रशासन का मानना है कि अगर कोई कोविड संक्रमित होगा तो उसका पता लग ही जायेगा क्योंकि दिल्ली में वापस लौट कर आए लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। साथ ही इनके कोविड टेस्ट भी करवाए गए हैं, बहरहाल काशीपुर में महिला के ब्रिटेन से लौटकर आने के बाद संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ विभाग और प्रशासन तो अलर्ट है, लेकिन आप भी सतर्क जरूर रहे क्योंकि अब सावधानी बहुत जरूरी है।

Next Post

हरिद्वार कुंभ की फरवरी अंत तक जारी होगी अधिसूचना

48 दिन का होगा महाकुंभ मेला देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। राज्य सरकार लगातार महाकुंभ की व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने की कवायद में जुटी हुई है, ताकि महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाया जा सकें। हालांकि, राज्य सरकार ने पहले ही तय […]

You May Like