HTML tutorial

नेपाल आपदा के चलते हरितालिका तीज महोत्सव स्थगित ।

Pahado Ki Goonj

नेपाल आपदा के चलते हरितालिका तीज महोत्सव स्थगित
बड़कोट। अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोरखाली समुदाय की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हरितालिका तीज महोत्सव 2026 तथा नेपाल में आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदा पर चर्चा की गई।
बैठक में तीज समिति ने नेपाल में आई भीषण आपदा और उसमें हुई जनहानि को देखते हुए इस वर्ष आयोजित होने वाले हरितालिका तीज महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
समिति के निर्णय के अनुसार आगामी 14 सितंबर 2026 को सभी परिवार हरितालिका तीज का व्रत रखेंगे, लेकिन इस दौरान किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और संगीत का आयोजन नहीं किया जाएगा।
नेपाल में आई विनाशकारी आपदा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सभी परिवार दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सहयोग राशि एकत्र करने और अधिक से अधिक लोगों से मदद करने की अपील की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तीज समिति की कार्यकारिणी का गठन आगामी तिथि में किया जाएगा, जिसकी सूचना शीघ्र ही संगठन के माध्यम से जारी की जाएगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश राणा, अमर राणा, टिका राम, विजयलक्ष्मी सहित संगठन एवं तीज समिति के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए कैलाश प्रसाद पैन्यूली व परवीन कुमार, विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर मिला सम्मान ।।

  उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए कैलाश प्रसाद पैन्यूली व परवीन कुमार, विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर मिला सम्मान ।। घनसाली। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में सफलता दिलाने के लिए हिमालयन लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल, बेलेश्वर के शिक्षक कैलाश प्रसाद […]

You May Like