HTML tutorial
HTML tutorial

नगर पालिका बडकोट में सार्वजनिक शौचालय संचालन और प्रदुषण केन्द्र की उठी मांग । 

Pahado Ki Goonj

नगर पालिका बडकोट में सार्वजनिक शौचालय संचालन और प्रदुषण केन्द्र की उठी मांग ।
बड़कोट /  (मदनपैन्यूली)                           नगर पालिका के बीचों बीच मार्केट में शुलभ इण्टरनेशनल द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय विगत एक साल से बन्द पड़ा है जिससे स्थानीय लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज ‘‘जय हो ‘‘ग्रुप ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर उक्त सार्वजनिक शौचालय के संचालन किये जाने की मांग की है। साथ ही ग्रुप ने यमुनाघाटी में वाहनों के प्रदुषण केन्द्र को खोलने की मांग जिलाधिकारी से करते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
मालुम हो कि नगर पालिका के बीचों बीच नौगांव टैक्सी स्टेशन के पास निर्मित सार्वजनिक शौचालय लगभग एक साल से बन्द पड़ा है जिससे स्थानीय लोगों सहित राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज ‘‘जय हो‘‘ ग्रुप के पदाधिकारियों एंव स्वयंसेवियों ने उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए उक्त सार्वजनिक शौचालय को आम पब्लिक के लिए संचालित किये जाने की मांग की जिस पर उपजिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग से वार्ता कर आगामी सोमवार तक हर हाल में सभी कमियों को दूर करते हुए शौचालय संचालन के निर्देश दिये । इधर जय हो ग्रुप ने उपजिलाधिकारी के माध्मय से जिलाधिकारी को पत्र लिखते हुए यमुनाघाटी में वाहनों के लिए प्रदुषण केन्द्र खोलने की मांग की है। इस मौके पर संरक्षक रणवीर सिंह रावत , संयोजक सुनील थपलियाल , कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, अमर शाह, मनमोहन सिंह ,गिरीश चौहान, महिताब धनाई , प्रदीप सिंह , सुशील पीटर , आजाद डिमरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Next Post

मुख्यमंत्री ने गढी कैंट, देहरादून में शहीद दुर्गामल्ल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

देहरादून, पहाडोंकीगूँज समाचार,मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गढी कैंट, देहरादून में शहीद दुर्गामल्ल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि शहीद दुर्गामल्ल ने देश की आजादी से पहले देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने आजाद हिंद फौज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंग्रेजी हुकूमत के […]

You May Like