
नागणी में दर्दनाक सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी की मौत ।
उत्तरकाशी
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्यालीसौड़ के नागणी क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप यूटिलिटी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मामराज के रूप में हुई है, जो सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

