HTML tutorial
HTML tutorial

नाबालिगा के अपहरण तथा दुष्कर्म के मामले में युवक को किया गिरफ्तार*

Pahado Ki Goonj

*नाबालिगा के अपहरण तथा दुष्कर्म के मामले में युवक को किया गिरफ्तार*

उत्तरकाशी । पुरोला ।

नाबालिगा के अपहरण तथा दुष्कर्म के मामले में थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा नेपाली मूल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। कल 12.04.2025 को थाना पुरोला पर नाबालिगा के अपह्रण का मामला दर्ज किया गया था, मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपह्रता की तुरन्त बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये थे। *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत* के नेतृत्व मे *थाना पुरोला पुलिस की टीम* द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये पतारसी-सुरागरसी कर जानकारी जुटाते हुये आज प्रातः में *अपह्रता को नेपाली मूल के करन नाम के युवक के कब्जे से बरामद किया गया।* नाबालिगा के बयान/साक्ष्यों के आधार पर उक्त प्रकरण में धारा *65(1) बीएनएस व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम* की बढोतरी की गयी है, *अभियुक्त करन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।* करन सेब के बगीचे मे मजदूरी का काम करता था।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* करन पुत्र स्व0 गणेश निवासी भूरी गांव, गुलेरियां, जिला महेन्द्र नगर, नेपाल उम्र 25 वर्ष।

*पुलिस टीम-*
1- म0उ0नि0 संतोष भट्ट
2- हे0कानि0 गजेन्द्र सिंह
3- हे0कानि0 प्रवीण पंवार।

Next Post

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मानव सेवा उत्थान समिति के सद्भावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रतिभाग किया

दून विश्वविद्यालय में आरम्भ होगा सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज – सीएम धामीसद्भावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर* में प्रतिभाग किया *सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज में हिंदू सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर शिक्षण और शोध-कार्य* *यूसीसी ने जाति, धर्म और लिंग के आधार पर कानूनी मामलों में होने […]

You May Like