मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर होमगार्ड के जवानों व नागरिक सुरक्षा के स्वंय सेवकों को शुभकामनायें दी।

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड के जवानों व नागरिक सुरक्षा के स्वंय सेवकों को शुभकामनायें दी। उन्होने 17 अधिकारियों को उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर आयोजित रैतिक परेड की सलामी ली तथा होमगार्ड मुख्यालय के विस्तारित भवन का भी लोकार्पण किया।
तपोवन रोड, ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने सेवा के दौरान मृतक दो होमगार्ड जवानों, उधम सिंह नगर निवासी स्व0 सुरेन्द्र कुमार तथा पौड़ी निवासी स्व0 भवानी प्रसाद की पत्नियों को 5-5 लाख की धनराशि के चेक भी प्रदान किये। उन्होने इस अवसर पर होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा की स्मारिका तथा जिंगल वीडियो का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य देश में सबसे सुरक्षित राज्यो में दूसरे स्थान पर आ गया है। यह हमारी सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, पुलिस व सुरक्षा बलों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इसमें सुरक्षा से जुडे संगठनों का बडा योगदान है। इस दिशा में हम देश म
Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा आज खटीमा में कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा आज खटीमा में 70 करोड 51 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसके अन्तर्गत 20 करोड 71 लाख की 10 योजनाओ का लोकार्पण व 49 करोड 80 लाख की 25 योजनाओ का शिलान्यास शामिल है।  त्रिवेन्द्र द्वारा इस अवसर पर खटीमा नागरिक चिकित्सालय […]

You May Like