HTML tutorial

मोरी में नशा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट, 4 अभियुक्तों पर कार्रवाई ।

Pahado Ki Goonj

मोरी में नशा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट, 4 अभियुक्तों पर कार्रवाई ।

मोरी/उत्तरकाशी। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनमें अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में मोरी पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किया गया। इसके बाद 25 मार्च 2026 को थाना मोरी में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
तस्करी का तरीका
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य पहाड़ी क्षेत्रों से चरस इकट्ठा कर तराई क्षेत्रों में इसकी तस्करी करते थे। चार में से तीन आरोपी अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े हैं।
नामजद अभियुक्त
सावेज पुत्र शहजाद, निवासी सहारनपुर (उ.प्र.)
जावेद पुत्र जनवर हुसैन, निवासी देहरादून
शहनवाज आलम पुत्र अमीर आलम, निवासी सहारनपुर (उ.प्र.)
जितेन्द्र कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र, निवासी ननौता (उ.प्र.)
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक: डॉ धन सिंह रावत* *कहा, शिक्षकों को अपने गृह जनपद जाने को साल में मिलेगा दो दिन का यात्रा अवकाश*

*राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक: डॉ धन सिंह रावत* *कहा, शिक्षकों को अपने गृह जनपद जाने को साल में मिलेगा दो दिन का यात्रा अवकाश* देहरादून,  राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव में अब लोकतांत्रिक प्रणाली से कराये जाएंगे। जिसमें सभी शिक्षक प्रत्यक्ष रूप […]

You May Like