देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। राजधानी देहरादून सहित पहाड़ के कुछ जिलों में सुबह से झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य में मानसून के दस्तक देने के साथ ही प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी वर्षा की संभावना जताई थी। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी बारिश हो रही है। जबकि कुछ जगहों पर बारिश का मौसम बना हुआ है।इस साल मानसून के केरल में जल्द दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड में मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना जताई गई थी। कुछ राज्यों में मानसून पहुंच भी गया, लेकिन बीच में मानसून के कमजोर पड़ने से अब मानसून नौ दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी।
भारी बारिश के कारण सड़क पर फंसे एमएलए बिजली, संचार ठप
Wed Jun 29 , 2022
कपकोट। सरयू का जलस्तर अचानक बढ़ने से बागेश्वर ज़िले में रात भर लोग सहमे रहे कि कहीं बाढ़ जैसे हालात न बन जाएं। कपकोट में बारिश से भारी नुकसान की आशंका है। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया और एसडीएम नुकसान का जायजा लेने निकले, तो हालात से दो चार खुद हुए। […]

You May Like
-
केवी ग्वालदम के शिवांग का हुआ डीएलईपीसी के लिए चयन
Pahado Ki Goonj September 20, 2021

