HTML tutorial
HTML tutorial

Ucc लागू करने पर मुंबई में मुख्यमंत्री धामी का प्रवासियों ने आभार जानिए पूरी खबर

Pahado Ki Goonj

नवी मुंबई, (वाशी) 17 फरवरी 2024, मुंबई स्थित प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रसिद्ध संस्था “कौथिग महोत्सव” व “देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में आभार समारोह आयोजित किया गया!
आभार आयोजन का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री धामी द्वारा हाल ही में पारित किया गया बहुत चर्चित, महत्वपूर्ण व नागरिक हितैषी विधेयक समान नागरिक संहिता(UCC) का उत्तराखंड विधानसभा में पारित करना था !
इस अवसर पर कौथिग व स्पोर्ट्स फॉउंडेशन के मुख्य पदाधिकारियों सहित प्रवासी गणमान्य बंधुओं द्वारा ससम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेतु आभार पत्र मुंबई में उपस्थित उनके प्रतिनिधि(अनो) व मीडिया समन्वयक संजय बलोदी प्रखर को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नवी मुंबई स्थित अन्य संस्था “देवभूमि जय माँ नंदादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट” पदाधिकारियों द्वारा भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट एवं पत्र प्रेषित किया गया. !
स्पोर्ट्स फॉउंडेशन के मुख्य संयोजक मनोज भट्ट व अध्यक्ष सुरेश राणा द्वारा यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर संजय बलोदी प्रखर द्वारा उत्तराखंड में यूसीसी ड्राफ्ट निर्माण से लेकर विधानसभा पटल तक रखे जाने की प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण दिया गया !
कार्यक्रम में कौथिक फाउंडेशन के अध्यक्ष हीरा सिंह भाकुनी, स्पोर्ट्स फॉउंडेशन के संयोजक मनोज भट्ट व नवी मुंबई पार्षद व सलाहकार बहादुर सिंह बिष्ट सहित अन्य प्रवासी गणमान्यों ने न केवल मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया बल्कि उनके निर्णय व महत्वपूर्ण फैसलों की सराहना भी की। इस विशेष महत्वपूर्ण आयोजन में गणमान्य उत्तराखंडी प्रवासियों में महावीर पैन्यूली,, ज्योति राठौर, के.एस वोरा, गिरवीर नेगी, प्रवीण ठाकुर, अमन बर्त्वाल,राकेश खंकरियाल सहित काफी संख्या में प्रवासी बंधु-बांधव विशेष रूप में उपस्थित थे !

आगे पढ़ें

उत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल हित संघठन के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा 300 दिन ड्यूटी देने की घोषणा पूरी की जाय! सभी जिलों से मांग पत्र बर्णित किया है

Next Post

भू-कानून को लेकर कोटद्वार में स्वाभिमान रैली निकाली

भू-कानून को लेकर कोटद्वार में स्वाभिमान रैली निकाली कोटद्वार। उत्तराखंड में मूल निवास 1950 और मजबूत भू कानून लागू करने की मांग को लेकर स्वाभिमान रैली निकाली निकाली। कोटद्वार में सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। जहां सभी ने एक सुर में मूल निवास 1950 और मजबूत भू […]

You May Like