HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड चुनाव नतीजों में कई दिग्गज हारे तो कई जीते

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में 10 मार्च को मतगणना हुई। यहां अभी तक आए नतीजों में फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिखी। इससे यह मिथक टूटने जा रहा है कि पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में कोई भी पार्टी सत्ता में लगातार दूसरी बार नहीं आती. मगर नतीजों को देखें तो बीजेपी यह रिकॉर्ड तोड़कर दोबारा सरकार बनाने जा रही है। चुनाव परिणाम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और हरीश रावत सरीखे कई दिग्गजों को हार मिली है.।
जो कि इस प्रकार है।

लालकुंआ सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव हारे
खटीमा सीट से बीजेपी के पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे
हरिद्वार सीट से बीजेपी के मदन कौशिक चुनाव जीते
लालकुआं सीट से कांग्रेस के हरीश रावत चुनाव हारे
हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत चुनाव हारीं
कोटद्वार सीट से बीजेपी की ऋतु खंडूरी चुनाव जीतीं
प्रतापनगर सीट से कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी चुनाव जीते
उधमसिंहनगर की गदरपुर सीट से बीजेपी के अरविंद पांडेय चुनाव जीते
हल्द्वानी सीट से कांग्रेस के सुमित हृदयेश चुनाव जीते
बाजपुर सीट से कांग्रेस के यशपाल आर्य चुनाव जीते
सितारगंज सीट से बीजेपी के सौरभ बहुगुणा चुनाव जीते
नैनीताल की कालाढूंगी सीट से बीजेपी के बंशीधर भगत चुनाव जीते
केंट सीट से बीजेपी की सविता कपूर चुनाव जीतीं
राजपुर सीट से बीजेपी के खजान दास चुनाव जीते

Next Post

कांटे की टक्कर में जीत गए धन सिंह रावत, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हराया

देहरादून। पौड़ी जिले की 6 विधानसभा सीटों पर भगवा परचम लहराया है। पौड़ी की सबसे हॉट पौड़ी विधानसभा सीट से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कांटे की टक्कर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हरा दिया है। धन सिंह रावत को मिली ये जीत उनके राजनीतिक […]

You May Like