HTML tutorial
HTML tutorial

मक्खन की होली के साथ धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी पर्व ।

Pahado Ki Goonj

मक्खन की होली के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया
नागपंचमी पर्व ।

बडकोट :- मदन पैन्यूली
नागपंचमी पर्व यमुना घाटी में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन पूरे देश में नाग पूजन किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार पंचमी तिथि के स्वामी स्वयं नाग देव ही है । इस दिन नाग-नागिन के जोड़े को गोदुग्ध से स्नान कराने की मान्यता है, इस पूजन से जहां मनुष्य को सर्प भय से मुक्ति मिलती है, वहीं नागों की दाहपीड़ा दूर होकर शीतलता प्राप्त होती है।
यमुनोत्री धाम के निकट स्थित गीठ पट्टी के कुपडा गांव में शुक्रवार को नाग पंचमी के अवसर पर भगवान शेषनाग देवता के मंदिर प्रांगण में नाग पंचमी का मेला मक्खन की होली के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। दूरदूर से कुपड़ा गांव पहुंचे श्रद्धालुओं ने शेषनाग देवता की डोली के दर्शन किये तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां दर्शनों को दिन भर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते रहे। इस अवसर पर मेले में मक्खन की होली बड़े धूमधाम से मनाई गई। मेले में श्रद्धालुओं ने आराध्य देव शेषनाग, जाखेश्वर महादेव व शमेश्वर देवता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बाल व्यास आयुष कृष्ण नयन महाराज, यमनोत्री क्षेत्र के विधायक केदार सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह , पूर्व विधायक विजयपाल रावत, उत्तरकाशी पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, कांग्रेस नेता संजय डोभाल, संजय किशोर, पूर्व पालिकाध्यक्ष बड़कोट अतोल सिंह रावत, अजबीन पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे ।

Next Post

यमडीFIE कुन्दन सिह ने विश्व में ब्रीडकुल को पहचान दिलाई है :जानिए कैसे

यमडीFIE कुन्दन सिह ने विश्व में ब्रीडकुल को पहचान दिलाई है  जानिए कैसे देहरादून,उत्तराखंड सरकार का ब्रीडकुल निर्माण कार्य करने काअपना उपक्रम है जिसमें अपने कुशल अभियंताओं की टीम द्वारा कम बजट का सदुपयोग कर प्रोजेक्ट को समय से पहले तैयार कर प्रदेश के विकास में योगदान देरहे हैं।परन्तु उत्तराखंड […]

You May Like