देहरादून। कांग्रेसी नेता किशोर उपाध्याय की पार्टी ने सदस्यता समाप्त कर दी। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। जिसके बाद कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी ने किशोर उपाध्याय को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। जिसके बाद गुरूवार की सुबह एक नाटकीय घटनक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक , प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहंुचे। उन्होंने किशोर उपाध्याय को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर
किशोर उपाध्याय ने कहा मैंने हमेशा सरोकारों व टिहरी के मुद्दों की राजनीति की है। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस में अवसवाद की राजनीति का बोलबाला है। जिसके चलते वे आहत थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में विचारों और सिंद्यातों की कीमत है। इसलिए भाजपा में रहकर वे टिहरी के मुद्दो पर काम कर सकेंगे। अब उन्हें उम्मीद है कि उनके वनाधिकार कानून को लागू करने में पीएममोदी का संरक्षण मिलेगा।
विरोध के चलते कांग्रेस के कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले
Thu Jan 27 , 2022
देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस को विरोध और बगावत के डर के चलते कुछ सीटों पर टिकटों में बदलाव करने ही पड़े। इसके तहत कांग्रेस ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदलते हुए नये सिरे से नामों को ऐलान किया। जिन प्रत्याशियों की टिकट बदले गए हैं, उनमें कांग्रेस कैंपेन […]

You May Like
-
गोमाता का आधार कार्ड: गायों के लिए अब यूनिक आईडी नंबर
Pahado Ki Goonj September 22, 2017

