ऋषिकेश। तीर्थनगरी में एक सप्घ्ताह पहले गंगा में डूबे गुजरात के युवक का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर विगत 20 मार्च को गुजरात का युवक गंगा में डूब गया था। उक्घ्त युवक का शव शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने बैराज जलाशय बरामद किया है। सूरत गुजरात निवासी मनीष (32 वर्ष) पुत्र जयंती अपने दोस्तों के साथ होली की छुट्टी पर घूमने आया था।20 मार्च की शाम मनीष ने सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए गंगा में छलांग लगाई। पानी गहरा होने के कारण वह गंगा में लापता हो गया था। घटना के रोज से ही एसडीआरएफ की टीम गंगा में उसे तलाश रही थी। शनिवार की दोपहर बैराज जलाशय में सर्चिंग कर रही एसडीआरएफ की टीम को यहां एक शव नजर आया। एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि टीम के सदस्यों ने शव को बाहर निकाला। मुनिकीरेती पुलिस को सूचना दी गई। घटना के रोज से ही मनीष के दोस्त और स्वजन ऋषिकेश में ही थे। उन्होंने शव की पहचान की। शव को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
पूर्व सीएम हरीश रावत की नाराजगी दूर करने उनके आवास पहंुचे सीएम धामी
Sat Mar 26 , 2022
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून के ओल्ड मसूरी रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हरीश रावत से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कुशलक्षेम पूछी। हालांकि, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

