HTML tutorial

बड़कोट में गूंजा जय मां भगवती का जयकारा, भादो की पौराणिक जातर का हुआ भव्य शुभारंभ ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट में गूंजा जय मां भगवती का जयकारा, भादो की पौराणिक जातर का हुआ भव्य शुभारंभ

बड़कोट। बड़कोट क्षेत्र में स्थित मां भगवती अठासनी की प्रसिद्ध भादो की पौराणिक जातर एवं मेले का बुधवार से धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ शुभारंभ हो गया। जातर के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में जय मां भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
देवालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खजान सिंह रावत ने बताया कि मां भगवती की पौराणिक जातर का विशेष धार्मिक महत्व है। बुधवार को मां भगवती की पवित्र पालकी अपने निर्धारित यात्रा मार्ग पर रवाना हुई।
उन्होंने बताया कि मां भगवती की पालकी छटांगा से पोल गांव, चक्रगांव, बड़कोट गांव और ऊपराड़ी गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु जगह-जगह मां भगवती की डोली और पालकी का भव्य स्वागत करेंगे तथा पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
छह दिनों तक चलने वाली इस पौराणिक जातर के दौरान क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह देखने को मिलेगा। मां भगवती की डोली विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद छह दिन पश्चात पुनः अपने मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होगी।
भादो माह में आयोजित होने वाली मां भगवती अठासनी की यह जातर क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपराओं और लोक आस्था का प्रतीक मानी जाती है। जातर और पौराणिक मेले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है।
आज से शुरू हुए इस पौराणिक मेले में आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मां भगवती की जातर के साथ बड़कोट क्षेत्र एक बार फिर धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति के रंग में रंग गया है।

Next Post

सीएम धामी के आश्वासन से खत्म हुआ 17 दिनों का धरना, बनचौरा की मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा

सीएम धामी के आश्वासन से खत्म हुआ 17 दिनों का धरना, बनचौरा की मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा देहरादून/उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा के बनचौरा क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री […]

You May Like