अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मियों ने किया सचिवालय कूच

Pahado Ki Goonj
अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मियों ने किया सचिवालय कूच
देहरादून। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपनल कर्मियों ने सचिवालय कूच किया। जहां पर उन्होंने धरना दिया। एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में अधिकारियों से मिल अपना मांग पत्र सौंपा।
आज यहां पूरे प्रदेश के उपनल कर्मी परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने सचिवालय के लिए कूच किया। जब वह कनक चैक से सचिवालय के लिए चले तो रास्ते में पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जहां पर वह धरने पर बैठ गये। जिसके बाद जिला प्रशासन के साथ उपनल कर्मियों का दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सचिवालय में अधिकारियों से वार्ता करने के लिए गया। जहां पर उन्होंने अपना मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि उपनल कर्मी विभिन्न विभागों में वर्षो से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनके सुरक्षित भविष्य के लिए कोई नीति नहीं है। ना तो कर्मचारियों को समय पर मानदेय मिलता है न सेवा विस्तार। उच्च न्यायालय ने वर्ष 2018 में कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार को आदेश दिया था जिसके खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दी। यहीं नही उपनल कर्मियों को लगातार नौकरी से हटाया जा रहा है। 22 दिसम्बर को उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने उपनल कर्मियों की लम्बित मांगों को लेकर शासन प्रशासन को मांग पत्र सौंपा था। जिसमें कहा गया था कि 15 जनवरी तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने मांग की है कि हाईकोर्ट के 2018 के आदेश को तत्काल लागू किया जाये। वर्ष 2021 में उपनल कर्मियों के आंदोलन के दौरान कैबिनेट मंत्रियों की उप समिति की रिपोर्ट लागू हो। 18 जुलाई 2023 को अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश को निरस्त किया जाये। जिसमें स्वीकृत पदो के सापेक्ष नियुक्त कर्मियों को वेतन देने का प्राविधान किया गया है। इसके साथ ही मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जाये तथा प्रतिवर्ष 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि दी जाए।
आगे पढ़ें 

केंद्रीय मंत्री केपी गुर्जर ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
देहरादून। आईटीबीपी सीमाद्वार में रोजगार मेले के दौरान केन्द्रीय मंत्री केपी गुर्जर ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
आज यहां सीमद्वार स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) सीमाद्वार में रोजगार मेला 2024 का आयोजना किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री, विघुत एवं भारी उधोग मंत्रालय कृष्ण पाल गुर्जर। विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित राज्यों के 46 केन्द्रों पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य के साथ रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने विभिन केंद्रीय सेवाओं में चयनित 113 से अधिक युवाओं को नियुक्तिपत्र सौंपे। अपने संबोधन में गुर्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार का लक्ष्य है कि लोकसभा चुनाव से पहले देश भर के 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा और उसके बाद उनकी तैनाती की जायेगी। इस अवसर पर संजय गुंज्याल, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, रमाकांत शर्मा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, आर.एस. राणा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, पवन मलिक, उप महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून, मनु महाराज, भारतीय पुलिस सेवा, उप महानिरीक्षक, देहरादून पीयूष पुष्कर, सेनानी, 23 वीं वाहिनी एवं नव नियुक्त युवा उपस्थित थे।

आगे पढ़ें 

 बड़ा फैसलाःजहां से अतिक्रमण हटा वही बनेगा थानाःसीएम धामी

देहरादून। सीएम धामी ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी हिंसा में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।सीएम धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रवियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है। सीएम ने आगे कहा कि मालिक के बगीचे से जहां पर अतिक्रमण हटाया गया है अब वहीं पुलिस थाना बनाया जाएगा। मालूम हो कि उपद्रवियों ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा थाना को पूरी तरह से जला दिया था। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहनों को जला दिया था। हिंसा में कई पुलिस और मीडिया कर्मी घायल भी हो गए थे। जिसके बाद धामी ने उन्हें स्पष्ट संदेश देकर जता दिया है कि सरकार ऐसी हिंसा करने वालों के हमेशा खिलाफ रहेगी।
आगे पढ़ें 

हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश ने संभाला कार्यभार


नैनीताल। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश ने फुल कोर्ट रैफरेंस के साथ ही सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर रजिस्ट्रार जनरल ने प्रोसिडिंग शुरू करने की अनुमती मांगी और महाधिवक्ता के साथ उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज तिवारी ने न्यायालय में मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया।
नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय में आज हरियाणा उच्च न्यायालय से ट्रांसफर होकर पहुंची महिला मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। 1962 में हरियाणा में जन्मी ऋतु की पारिवारिक पृष्ठभूमि अधिवक्ता परिवार से रही है। चंडीगढ़ से शिक्षा ग्रहण कर उन्होंने वकालत की और वहीं उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस शुरू कर दी। ऋतु, हरियाणा हाईकोर्ट की महाधिवक्ता और फिर 16 अगस्त 2010 को वहीं न्यायाधीश बनी। पिछले वर्ष वह मुख्य न्यायाधीश के रूप में एलिवेट हुई थी। ऋतु ने देहरादून में राज्यपाल के सम्मुख पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने आज अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह खुले दिमाग से काम करेंगी और इस न्यायालय के युवा अधिवक्ताओं को नए सुझावों के साथ आमंत्रित कर उसपर विचार करेंगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विषम पहाड़ी क्षेत्रों में जरूरतमंदों को आसान न्याय देने के लिए तरीकों पर विचार किये जा रहे हैं।
उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने उन्हें कहा कि राज्य में महिला शक्तिकरण का दौर है। राज्य में पहली महिला मुख्य सचिव के साथ जिलाधिकारी भी महिला हैं। अब मुख्य न्यायाधीश भी महिला होने से यह शक्ति और भी बढ़ गई है। महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने भी मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। डायस पर वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवाड़ी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा के साथ रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी व अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश यू.सी.ध्यानी, आलोक सिंह, बी.एस.वर्मा, राजेश टंडन, सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, वरिष्ठ न्यायाधीश अवतार सिंह रावत, देवेंद्र पाटनी, मो.सय्यद मून, गौरव अधिकारी, विनय कुमार समेत डी.आई.जी.योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद सिंह मीणा, एस.डी.एम.प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
आगपढ़ें 

गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया तो चाकू से हमला कर दोस्त को उतारा मौत के घाट
रुड़की। पिरान कलियर क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।  बताया जा रहा है कि प्रेमिका को प्रपोज करने पर युवक की हत्या की गई थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं, पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
 बीती रोज यानी 11 फरवरी की देर शाम को युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद मृतक युवक कासिफ की मां ने पुलिस में एक तहरीर दी। तहरीर में बताया था कि उसके बेटे कासिफ को रहमतपुर निवासी मुराद और सुहैल ने खानकाह के पास बुलाकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आज एक आरोपी मुराद पुत्र जहीर हसन पुलिस की पूछताछ में आरोपी मुराद ने बताया कि पिछले दो सालों से कासिफ से उनकी दोस्ती थी। रविवार की शाम को वो और सुहैल कलियर आए थे। इसी दौरान कासिफ भी वहां पर आ गया. जिसके बाद तीनों दोस्तों की बीच बैठकर बातचीत होने लगी।
आरोप है कि कासिफ ने प्रपोज डे पर सुहैल की गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। इसी बात को लेकर सुहैल और कासिफ के बीच झगड़ा हो गया। दोनों एक दूसरे को गाली-गलौज करने लगे. गुस्साए मुराद और सुहैल ने मिलकर कासिफ को मारना शुरू कर दिया। इसी बीच अचानक से सुहैल ने कासिफ पर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी मुराद ने भी तैश में आकर कासिफ के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे बाद कासिफ घायल होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।को नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

आगे पढ़ें 

 दो युवक गुटों में विवाद के बाद चाकूबाजी की वारदात में एक की मौत
रुड़की। पिरान कलियर क्षेत्र  में दो युवकों के गुटों में  विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी होने लगी। चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कोे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते देर शाम पिरान कलियर में दरगाह क्षेत्र के दक्षिण की तरफ दो युवकों के गुट आपस मे किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। देखते ही देखते दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया, चाकू से हुए हमले में कासिफ निवासी पिरान कलियर गंभीर रूप सं घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई, पुलिस ने घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पिरान कलियर थाने के एसएसआई आमिर खान ने बताया कि शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

आगे पढ़ें 
पुलिस ने उपद्रवियों को चिन्हित करने में पूरी ताकत झोंकी
हल्द्वानी। बानभूलपुरा थाना क्षेत्र में  हुए बवाल में पुलिस ने उपद्रवियों को चिन्हित करने की कार्रवाई में पूरी ताकत झोंक दी है। पूछताछ के लिए पुलिस 90 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इन सभी के चेहरे सीसीटीवी फुटेज, फोटो, वीडियो से मिला रही है। इसके साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू के बीच पुलिस उपद्रवियों को चिन्हित करने का काम कर रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी सोशल मीडिया सेल से की जा रही है। साथ ही आरोपियों की सीडीआर आदि की जांच भी की जा रही है, ताकि उपद्रव करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। एसएसपी का कहना है कि उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन कई उपद्रवी घटना को अंजाम देने के बाद फरार भी हुए हैं। बहुत से लोगों के घरों में ताले लटके हुए हैं, जो परिवार सहित गायब हैं।

Next Post

राज्यसभा उम्मीदवार बनने की घोषणा के बाद महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं न किया जोरदार स्वागत

राज्यसभा उम्मीदवार बनने की घोषणा के बाद महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं न किया जोरदार स्वागत । देहरादून .। पहाड़ो की गूंज ब्यूरो । राज्यसभा उम्मीदवार बनने की घोषणा के बाद राजधानी पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । इस मौके […]

You May Like