HTML tutorial

जरड़ा खड्ड के पास डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत ।

Pahado Ki Goonj

जरड़ा खड्ड के पास डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
बड़कोट/उत्तरकाशी, 10 जुलाई।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरकेसीपीएल (RKCPL) कंपनी के डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं करीब 5:30 बजे यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर जरड़ा खड्ड के पास आरकेसीपीएल कंपनी का डंपर (संख्या JK02CA0316) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक हरजीत सिंह (49) पुत्र जगत, निवासी ग्राम परिओट, थाना/जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद शव को कंपनी के प्रतिनिधियों के सुपुर्द किया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

प्रतापनगर का पनियाला गांव माना जाता है पैन्यूली ब्राह्मणों का मूल उद्गम स्थल

प्रतापनगर का पनियाला गांव माना जाता है पैन्यूली ब्राह्मणों का मूल उद्गम स्थल प्रतापनगर (टिहरी गढ़वाल)। मदन पैन्यूली। । टिहरी जनपद के प्रतापनगर विकासखंड स्थित पनियाला गांव पैन्यूली ब्राह्मणों का मूल उद्गम स्थल माना जाता है। लोक मान्यताओं और पारंपरिक वंशावली के अनुसार इसी गांव के नाम पर ‘पैन्यूली’ उपनाम […]

You May Like