टिहरी झील में समाया वाहन, एक युवती का शव बरामद, तीन लोग लापता

Pahado Ki Goonj

देहरादून। दून से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ जा रही एक कार नई टिहरी-बीपुरम मोटर मार्ग पर जीरो प्वॉइंट के पास टिहरी झील में समा गई। बताया जा रहा है कि वाहन में चार लोग सवार थे।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दीक्षा रावत (23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत निवासी ग्राम मोली ऊखीमठ का शव बरामद कर लिया है। अन्य तीन लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं वाहन का भी कुछ पता नहीं चला है। राहत बचाव अभियान जारी है। बता दें कि देहरादून से मंगलवार रात 10 बजे एक कार रुद्रप्रयाग के लिए निकली थी। जिसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी।
बुधवार शाम को टिहरी पुलिस को सूचना मिली, पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो टिहरी झील जीरो बेंड के पास पैराफिट टूटा मिला और कुछ बैग मिले। गुरुवार की सुबह राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात दस बजे मयूर विहार सहस्रधारा रोड से अभिषेक रावत, बहन दीक्षा व आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। कार अवतार सिंह चला रहा था। बुधवार सुबह जानकारी मिली कि यह लोग अभी तक गांव नहीं पहुंचे हैं। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। सूचना पर थाना रायपुर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। मामले की जांच चैकी प्रभारी मयूर विहार राजेंद्र कुमार को दी गई है।

Next Post

मुख्य सचिव ओम प्रकाश के निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश के निजी सचिव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिस वजह से मुख्य सचिव कार्यालय सील कर दिया गया है। अब कार्यालय सोमवार को खुलेगा। मुख्य सचिव सहित समस्त स्टाफ आइसोलेशन में है। मुख्य सचिव के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव दर्शन लाल […]

You May Like