HTML tutorial
HTML tutorial

युवती के साथ मारपीट व जान से मारने के प्रयास के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

*युवती के साथ मारपीट व जान से मारने के प्रयास के 04 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार ।

मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल।*

*पुरोला, नौगांव-*

कल एक व्यक्ति (युवती पक्ष) द्वारा थाना पुरोला पर आकर मुंगरा नौगांव निवासी डॉ0 रवि परमार, उनके पिता त्रेपन सिंह परमार, माता सरोजनी उर्फ सरोज, भाई सुबोध परमार व भाभी निवेदिता के द्वारा उनकी बेटी के साथ मारपीट व जान से मारने की कोशिश करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, जिस पर पुलिस द्वारा थाना पुरोला पर त्रेपन सिंह परमार आदि के खिलाफ धारा *147, 307 भादवि* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के आदेशानुसार पुरोला पुलिस द्वारा उक्त मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुये *आज 02.10.2023 को मामले से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।*

पीडित युवती व परिजनों के आधार पर यह मामला लड़की के प्रेम-प्रसंग व शादी से जुडा हुआ है, दरअसल युवती वर्ष 2019 में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने देहरादून गयी थी, इसी दौरान उसकी सोशल मीडिया पर मुंगरा नौगांव निवासी रवि परमार (जिसका पुरोला में डेंटल क्लीनिक की दुकान है) से जान-पहचान हुयी, जिसके बाद उन दोनो की आपस में दोस्ती हो गयी, युवती का कहना है कि नजदिकीयां बढने के बाद दोनो ने दिसंबर 2020 में देहरादून के एक मंदिर में शादी कर ली थी, जिसके बाद लड़का देहरादून में युवती के कमरे में आते-जाते रहता था, दोनों पति-पत्नी के रुप में रहते थे, कुछ समय के बाद रवि द्वारा अचानक लड़की से बातचीत करनी बंद की गयी, जिसके बाद पुरोला गयी तो रवि द्वारा शादी से साफ इन्कार कर दिया और उसको वहां से चले जाने की बात कही गयी। युवती के परिजनों को भी यह बात पता चल गयी थी, जिसके बाद लड़की पक्ष द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी थी, इसी बीच दोनों पक्षों द्वारा आपस में समझौता कर मार्च 2023 में SDM बडकोट कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया गया। जिसके बाद युवती लडके के साथ उनके नौगांव स्थित होटल में रहने लगी, कुछ दिन बाद वह उनके पैतृक गांव मुंगरा में चले गये। जहां पर लड़का पक्ष युवती से गाली-गलौज व दहेज की मांग व उत्पीडन करने लगे। युवती की तहरीर पर इस सम्बन्ध में 18 अगस्त 2023 को थाना बडकोट पर पुलिस द्वारा लड़के व उसके परिवार जनों के विरुद्ध 323, 504,506, 498 (ए) भादवि व ¾ दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  अर्पण यदुवंशी* द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को इस मामले में त्वरित एवं उचित कार्रवाई के निर्देश दिये गये। बड़कोट पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये 30 सितम्बर 2023 को चार्जशीट मा0 न्यायालय दाखिल की कर दी गयी है। युवती की तहरीर पर लडके के परिवार जनों के खिलाफ 22 सितम्बर को चौकी नौगांव पर चोरी के प्रकरण मे 454, 380 भादवि में अभियोग पंजीकृत है, जिसमें जांच प्रचलित है। इसी प्रकरण में कल युवती के परिजनों की तहरीर पर थाना पुरोला पर मारपीट व जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, जिसमे पुलिस द्वारा *04 आरोपियों गिरफ्तार व मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।*

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- त्रेपन सिंह परमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम मुंगरा नौगांव थाना पुरोला उत्तरकाशी।
2- रवि परमार पुत्र त्रेपन सिंह परमार निवासी उपरोक्त
3- सुबोध परमार पुत्र त्रेपन सिंह परमार निवासी उपरोक्त
4- सरोजनी उर्फ सरोज पत्नी त्रेपन सिंह परमार निवासी उपरोक्त।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
1- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पंवार
2- हे0कानि0 अब्बल सिंह
3- हे0कानि0 प्रवीन परमार
4- कानि0 देनेन्द्र कुमार
5- म0कानि0 वन्दना

Next Post

गुजरात से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़कोट में चलाया स्वच्छता अभियान ।

गुजरात से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़कोट में चलाया स्वच्छता अभियान । बडकोट । गांधी जयंती के अवसर पर गुजरात से आये भाजपा कार्यकर्ताओं बड़कोट पुराने बाजार मंदिर के निकट सफाई अभियान चलाया। इसमें स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात से आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत कर स्वच्छता अभियान में सहयोग […]

You May Like