HTML tutorial
HTML tutorial

सरकार ने यूक्रेन में फंसे 154 प्रदेशवासियों की सूची विदेश मंत्रालय को सौंपी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे 154 राज्यवासियों की पहली लिस्ट विदेश मंत्रालय को उपलब्ध करा दी है। हालांकि राज्य के विभिन्न जिलों से कुछ और लोगों के भी यूक्रेन में फंसे होने की सूचना आ रही है। लेकिन गृह विभाग प्रमाणित नामों को ही केंद्र सरकार के पास भेज रहा है। यह संख्या बढ़नी तय है।गृह विभाग ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही सभी डीएम, एसएसपी को भी अपने- अपने जिलों से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी लेने को कहा था। इस कारण दिनभर जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर व्यस्त रहे, सर्वाधिक व्यस्तता देहरादून में 112 के मुख्यालय में रही, यहां 83 कॉल दर्ज की गई। देर शाम अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि ऐसे 154 उत्तराखंडवासियों की पहली लिस्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा और भी लोगों ने अपने परिजनों के युद्धग्रस्त देश में फंसे होने की जानकारी दी है।
दो नोडल अधिकारी तैनात रूगृह विभाग ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की जानकारी जुटाने के लिए दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया है। डीआईजी पी रेणुका देवी और एसपी कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। शाम पी रेणुका देवी ने बताया कि उनके पास आठ लोगों के परिजनों ने सम्पर्क कर, अपने परिजनों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी दी है, एसपी प्रमोद कुमार के पास भी दो कॉल आई हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वहां सभी भारतीय सुरक्षित हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार देहरादून के 43, हरिद्वार 26,टिहरी 10, चमोली 02, रुद्रप्रयाग 05, पौड़ी 13, उत्तरकाशी 07, ऊधमसिंह नगर 20, नैनीताल14, पिथौरागढ़ 02, नैनीताल 22, अल्मोड़ा 01, चम्पावत के 04 छात्र और लोग यूक्रेन में फंसे है।

Next Post

पोस्टल बैलेट के फर्जी वायरल वीडियो पर माफी मांगे कांग्रेसः मनवीर चौहान

देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि फर्जी पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने सेना की छवि को धूमिल करने के साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं और कर्मचारियों के विवेक पर सवाल खड़ा किया है। इसके लिए कांग्रेस को देश व प्रदेश की […]

You May Like