HTML tutorial

मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत; एक घायल

Pahado Ki Goonj

मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत;

त्यूणी। देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टियूटाड के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में उतरकर घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन संख्या UK07-CB-6002 टियूटाड से त्यूणी की ओर जा रहा था। टियूटाड के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मृतक की पहचान खजान लाल (40 वर्ष), पुत्र दुर्भी लाल, निवासी ग्राम सुनकड़ी, पोस्ट सांकरी, थाना मोरी के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान रविन लाल (34 वर्ष), पुत्र रकमू लाल, निवासी ग्राम सुचाणू, पोस्ट नेटवाड़, तहसील मोरी के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में उतरकर घायल रविन लाल को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन संख्या UK07-CB-6002 टियूटाड से त्यूणी की ओर जा रहा था। टियूटाड के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि खजान लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

Next Post

Good news टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन पढ़ें सभी समाचार

देहरादून 16 अगस्त, 2026 टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी हर चुनौती को पार कर आगे बढ़ रहा रेस्क्यू अभियान, लापता दो लोगों की […]

You May Like