HTML tutorial

गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत ।

Pahado Ki Goonj

गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत
प्रतापनगर।

टिहरी जनपद के प्रतापनगर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा प्रतापनगर के खोलगढ़ गांव के पास उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियार सिंह (41 वर्ष) पुत्र उमेद सिंह, निवासी खोलगढ़ गांव, अपनी निजी कार UK09C-1549 से भेलूंता की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह खोलगढ़ गांव के समीप चढ़ाई वाले मार्ग पर पहुंचे, अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
हादसा इतना भीषण था कि कार चालक होशियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लाया गया।
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Post

प्रतापनगर के भविष्य पर फिर उठे सवाल, टिहरी बांध प्रभावितों से एकजुट होने की अपील

प्रतापनगर के भविष्य पर फिर उठे सवाल, टिहरी बांध प्रभावितों से एकजुट होने की अपील प्रतापनगर/टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पहाड़ों की गूंज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक जीत मणि पैन्यूली ने क्षेत्रवासियों से जागरूक और संगठित होने की अपील की है। […]

You May Like