देहरादून पहाड़ों की गूंज, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पहली बार दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वे कई नेताओं से मुलाकात करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व में मौजूद कई बड़े नेताओं से मुलाकात के लिए समय मांगा है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत का यह दिल्ली का पहला दौरा है। त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास अब कोई जिम्मेदारी नहीं है। लिहाजा उम्मीद जताई जा रही है कि राष्ट्रीय नेतृत्व जल्द उनके लिए कोई बड़ी जिम्मेदारी तय कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तीन दिन तक दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी की। जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं। हालांकि राज्य की स्थिति देखी जाए तो उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के बाद अचानक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दिल्ली जाना कई चर्चाओं को हवा दे रहा है।
देवस्थानम बोर्ड के मामले में तीर्थ पुरोहितों ने किया सतपाल महाराज का पुतला दहन ।
Tue Jun 8 , 2021
देवस्थानम बोर्ड के मामले में तीर्थ पुरोहितों ने किया सतपाल महाराज का पुतला दहन । उत्तरकाशी :- ( मदन पैन्यूली ) उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड के मामले में सतपाल महाराज के बयान के बाद सभी जगह उनका विरोध किया जा रहा है गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के तीर्थ […]
You May Like
-
बसन्तोत्सव के नवल किशोर जी पास बनारहे हैं
Pahado Ki Goonj February 23, 2018
-
कनेक्टिविटी को विकास का मूल मानकर कार्य कियाः सीएम
Pahado Ki Goonj December 31, 2021


