HTML tutorial
HTML tutorial

विधानसभा में कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

Pahado Ki Goonj

देहरादून। विधानसभा में हर माह 21 तारीख को होने वाले योगाभ्यास में आज योगाचार्य विपिन जोशी ने आज योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में कर्मचारियों को जानकारी दी।
आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को संपूर्ण विश्व में आयोजित किया जाता हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के निर्देशन में उत्तराखंड विधानसभा में हर माह की 21 तारीख को योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होता है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण विधानसभा में सामाजिक दूरी के आधार पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर योगाचार्य विपिन जोशी ने विधानसभा के कार्मिकों को योगाभ्यास कराते हुए कहा है कि नियमित दिनचर्या में यदि योगाभ्यास का निश्चित कार्यक्रम शामिल करते हैं तो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और तनाव से मुक्ति भी मिलती है।
उन्होंने कहा है कि योग मनुष्य को कर्मशीलता की ओर आगे बढ़ाता है। आचार्य विपिन ने विधानसभा कार्मिकों को विभिन्न योगों के माध्यम से ठीक होने वाले रोगों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि नियमित योग करने से मनुष्य के अंदर कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। सहनशीलता बढ़ती है और रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।
उन्होंने सभी कार्मिकों को नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दी। इस अवसर पर उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ विभिन्न योग की क्रिया एआसनों के बारे में भी जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, हेमचंद्र गुरानी, किशोर पांडे, आशीष कुमार द्विवेदी, शिवम छाबड़ा, कपिल धोनी आदि सहित अनेक कार्मिकों ने योग के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Next Post

नेता प्रतिपक्ष के बहाने सरकार को घेरने की कोशिश, मदन कौशिक ने रखा पक्ष

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कोरोना का इलाज चल रहा है। कांग्रेस की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सरकार की ओर से कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने इस संबंध में सरकार का […]

You May Like