HTML tutorial
HTML tutorial

स्मैक के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

* स्मैक के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को दिया गया 5 हजार का पुरस्कार

उत्तरकाशी ।
धरासू पुलिस ने के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल ने बताया हैं कि उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान के अंतर्गत *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार* के नेतृत्व में थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये एक युवक को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है।
*धरासू पुलिस टीम द्वारा रविवार को चिन्यालीसौड पीपलमंडी ऑलवेदर तिराहा के पास से संजय भट्ट नाम के एक युवक को

11.20 ग्राम अवैध स्मैक
के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक पुलिस की चारधाम यात्रा में व्यस्थता का फायदा उठाना चाह रहा था, वह स्मैक को देहरादून से खरीदकर उत्तरकाशी में बेचने की फिराक मे था।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना धरासू पर *8/21 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये उत्साहवर्धन हेतु टीम को 5000 रु0/ के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* संजय भट्ट पुत्र स्व0 भीम भट्ट निवासी माण्डो,जसपुर उत्तरकाशी उम्र- 31 वर्ष।
*बरामद माल-* 11.20 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 3.5 लाख रु0)

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 तस्लीम आरिफ
2- कानि0 राकेश
3- कानि0 अनिल तोमर
4- कानि0 मनवीर

*

Next Post

Good news सीएम धामी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान हेतु पंतनगर में स्टेट एग्री -होर्टि एकेडमी, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए केन्द्र से मांग करेंगे

सीएम धामी ने अन्य राज्यों विशेषकर हिमालयी राज्यों के तर्ज पर उत्तराखण्ड में कृषि व औद्यानिकी के क्षेत्र में प्रोसेसिंग, पैकेजिंग व कैपेसिटी बिल्डिंग हेतु प्रशिक्षण एवं अनुसंधान हेतु पंतनगर में स्टेट एग्री -होर्टि एकेडमी, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु केंद्र सरकार से अनुरोध के लिए तत्काल प्रभावी वर्किंग […]

You May Like