कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव शुरू

Pahado Ki Goonj

नैनीताल। शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में झांकी के साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों का बैंड वादन, नैनी स्कूल, ऐशडेल स्कूल व राजकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के स्वांग व पोशाकों ने यात्रा को और अधिक मनोहारी बना दिया। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण व सीता बने बच्चों तथा दुर्गा व काली बनी बच्ची आकर्षण का केंद्र रहीं। छोलिया कलाकारों ने ढोल दमाऊं व मशकबीन की धुन पर नृत्य कर कुमाऊंनी संस्कृति को जीवंत किया। शोभायात्रा में कमेटी के अध्यक्ष चंदन कुमार दास, महासचिव नरदेव शर्मा, उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह फत्र्याल, राकेश कुमार, भाष्कर महतोलिया, विकास वर्मा, राकेश कुमार, अक्षय चैधरी, मुकुल जोशी, दीपक भट्टाचार्य, तपन चटर्जी, दिनेश भट्ट, केएस अधिकारी, पीके शर्मा, एससी चैधरी, दीपक गुरूरानी, विनोद पंत, गुरविंदर सिंह, पवन व्यास, शिवराज नेगी, सुमन साह, राकेश सचिन दास, ज्योति चन्द्र पांडे, डोली भट्टाचार्य, ममता भट्ट, उमेश मिश्रा, तृप्ति गुहा मजूमदार, सुमन साह, सीमा दास, चित्रा, मोमिता मजूमदार आदि शामिल रहे। सुबह नयना देवी मंदिर मेंधार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही षष्टी पूजा का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत सायं पांच बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्कूली बच्चों सहित विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति देंगे। सायं सात बजे नयना देवी मंदिर परिसर में प्रतिमा स्थापना के बाद अधिवास तथा संध्या आरती का आयोजन किया जायेगा। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान आयोजित नव दुर्गा महोत्सव के कार्यक्रम आठ अक्टूबर तक चलेंगे। आठ अक्टूबर को दशमी को मां दुर्गा मां का डोला नयना देवी मंदिर से नगर भ्रमण के बाद देर सायं यहां पाषाण मंदिर के पास नैनी झील में मां दुर्गा की प्रतिमा का विर्सजन कर दिया जायेगा।

Next Post

युवा व्यापार मंडल बड़कोट द्वारा 5 अक्टूबर को होगा मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन ।

युवा व्यापार मंडल बड़कोट द्वारा 5 अक्टूबर को होगा मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन।                                            बड़कोट  (मदनपैन्यूली)    उत्तरकाशी जनपद  रवाई घाटी में नगर पालिका परिषद बड़कोट के […]

You May Like